उत्तर प्रदेश

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने समीर खान को PCS मुख्य परीक्षा में सहयोगी लेखक रखने की अनुमति दी

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने लोक सेवा आयोग प्रयागराज को निर्देश दिया है कि याची समीर खान को 29.जून.2025 को होने वाली पी सी एस मुख्य परीक्षा में लिखने के लिए सहयोगी लेखक का उपयोग करने की अनुमति प्रदान करें और आयोग से एक हफ्ते में इस संबंध में जानकारी मांगी है.

याचिका की अगली सुनवाई 14जुलाई को होगी. यह आदेश न्यायमूर्ति डा वाई के श्रीवास्तव की एकल पीठ ने समीर खान की याचिका पर दिया है.

याचिका पर अधिवक्ता प्रभाष पांडेय ने बहस की. इनका कहना है कि याचिकाकर्ता को राइट हैंड फोकल डिस्टोनिया ,क्रानिक न्यूरोलाजिकल दिक्कत जिसे “लेखक का ऐंठन” भी कहा जाता है , जिसमें अनैच्छिक संकुचन होता है, खासकर जब कोई व्यक्ति लिखने या किसी विशिष्ट कार्य को करने की कोशिश करता है से ग्रसित है.

सुप्रीम कोर्ट ने विकास कुमार केस में ऐसे मामले में सहायक रखने की अनुमति देने का निर्देश दिया है. इसलिए याची को 29जून को होने वाली आयोग की परीक्षा में सहायक रखने की अनुमति दी जाय.

आयोग की तरफ से अधिवक्ता आर बी सिंह ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार ऐसे व्यक्ति को सहायक रखने की अनुमति देना उचित है.और आयोग अनुमति देगा.जिसपर कोर्ट ने आयोग से जानकारी उपलब्ध कराने का निर्देश देते हुए याची को 29जून की परीक्षा में लिखने के लिए सहायक रखने की अनुमति देने का आदेश दिया है.

ये भी पढ़ें: इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत अधिकारियों को कड़ी फटकार, कोर्ट आदेश की अवहेलना कर महिला का घर ढहाने पर जवाब-तलब

-भारत एक्सप्रेस 

विशाल तलवार

Recent Posts

गुजरात प्रदर्शनी में दिखा PM मोदी के 25 वर्षों का जनसेवा सफर, CM भूपेंद्र पटेल ने किया मुआयना

अहमदाबाद में पीएम मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा सफर पर आधारित 'विकसित गुजरात से…

6 minutes ago

दादरी में दुकान की मरम्मत के दौरान गिरा लेंटर, मलबे में दबे आधा दर्जन मजदूर

ग्रेटर नोएडा के दादरी में जीटी रोड पर मरम्मत के दौरान दुकान का लेंटर गिरने…

19 minutes ago

CM योगी की मौजूदगी में लखनऊ में शिक्षक गरिमा सम्मेलन हुआ संपन्न, विधायक राजेश्वर सिंह ने शिक्षा और संस्कार पर रखी बात

CM Yogi Adityanath: राजधानी लखनऊ के डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रेक्षागृह में रविवार को अखिल विश्व…

21 minutes ago

सिर्फ टूरिज्म नहीं, हिंद महासागर का अभेद्य किला बना लक्षद्वीप, पीएम मोदी के दौरे के बाद ऐसे बदली द्वीपों की तस्वीर

PM Modi Lakshadweep: जनवरी 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लक्षद्वीप पहुंचे थे. उनकी यात्रा की…

33 minutes ago

‘विकसित भारत के लिए युवाओं से संवाद जरूरी’, रायपुर पहुंचे चिराग पासवान ने जेन-जी को लेकर कही बड़ी बात

Chirag Paswan Raipur: छत्तीसगढ़ के रायपुर में आज रविवार को युवा संवाद प्रोग्राम का आयोजन…

1 hour ago

‘दृश्यम 3’ देख रची साजिश! 2,000 KM दूर सूरत से बिहार आकर सोते पिता को मारा; कैसे खुली पोल?

बॉलीवुड फिल्म 'दृश्यम 3' से प्रेरित होकर सूरत से करीब 2,000 किलोमीटर दूर बिहार के…

1 hour ago