उत्तर प्रदेश

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मऊ जिले के अब्बास अंसारी की याचिका पर सरकार से दो सप्ताह में जवाब मांगा

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मऊ जिले में 2022 में नफरत फैलाने वाले भाषण देने के आरोपी अब्बास अंसारी की याचिका पर प्रदेश सरकार से दो सप्ताह में जवाब मांगा है. न्यायमूर्ति संजय कुमार सिंह ने विपक्षी गंगाराम इंस्पेक्टर को नोटिस जारी कर उनसे भी अपना जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया.

अब्बास अंसारी द्वारा कथित नफरत फैलाने वाले भाषण के ऑडियो परग फोरेंसिक रिपोर्ट को याचिका में चुनौती दी गई है. याचिका की अगली सुनवाई 11 जून, 2025 को होगी.

अंसारी पर 2022 में मऊ जिले में एक रैली में मंच साझा करने का आरोप है, जहां उनके भाई ने चुनाव परिणामों के बाद कथित तौर पर सरकारी अधिकारियों को कीमत चुकाने की धमकी दी थी.

मार्च 2022 में, मऊ पुलिस ने चुनाव प्रचार के दौरान सोशल मीडिया पर भाषण का एक वीडियो वायरल होने के बाद अंसारी बंधुओं पर भारतीय दंड संहिता की धारा 171F (चुनाव में अनुचित प्रभाव डालने का अपराध) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया था.

ये भी पढ़ें: इलाहाबाद हाईकोर्ट में वकालतनामा और पर्चा अब आनलाइन होंगे दाखिल

-भारत एक्सप्रेस 

विशाल तलवार

Recent Posts

रूसी सेना में भर्ती होना मौत को दावत! भारत सरकार की सख्त एडवाइजरी- पैसों के लालच में न लें जानलेवा जोखिम

Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच भारत सरकार ने बुधवार को एक बार फिर…

7 hours ago

‘कैबिनेट सेक्रेटरी को पत्र लिखना प्रोटोकॉल के खिलाफ’, चुनाव आयोग के पूर्व अधिकारी का बड़ा खुलासा

Election Commission Dispute: भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के पूर्व संयुक्त निदेशक मोहम्मद अमीन ने बुधवार…

7 hours ago

दंगाइयों की गली-गली खाक छान रही पुलिस, शाही मस्जिद उपद्रव में 8 FIR दर्ज, 20 दबोचे गए

Ujjain Riot: सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत चल रहे चौड़ीकरण कार्य के दौरान हुए उपद्रव…

8 hours ago

1 मिनट में 17 हजार फीट नीचे आया विमान, भारतीय पायलट ने ऐसे लड़ते हुए संभाली प्लेन और बचा ली 180 जिंदगियां!

Flydubai Hijacking: विमान के ओमानी को-पायलट ने मुख्य पायलट स्मित मचार पर चाकू से हमला…

8 hours ago