इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बिकरू कांड के एक आरोपी जय कांत वाजपेई की सशर्त जमानत मंजूर कर ली है.यह 20जुलाई 20से जेल में बंद था. यह आदेश न्यायमूर्ति सिद्धार्थ ने दिया है.याची का कहना था उसकी पहली जमानत अर्जी 30मई 23को खारिज कर दी गई थी. यह द्वितीय जमानत अर्जी है.एक सह अभियुक्त उमाशंकर यादव की भी पहली जमानत अर्जी खारिज हुई थी , किंतु दूसरी जमानत अर्जी मंजूर कर ली गई है.
2 जुलाई 20की घटना में 21नामजद व 60-70 अज्ञात लोगों ने पुलिस पार्टी पर हमला किया. जिसमें आठ पुलिस कर्मियों की मौत हो गई थी.मामला कानपुर नगर के थाना चौबेपुर का है. मुख्य अभियुक्त विकास दुबे इनकाउंटर में मारा गया. याची का कहना था कि अभियोजन पक्ष के 102गवाहो में से अभी तक 13की गवाही हो सकी है. ट्रायल पूरा होने में अभी देरी है.
कोर्ट ने अनुच्छेद 21केतहत मनीष सिसोदिया केस में सुप्रीम कोर्ट के फैसले का हवाला दिया. जिसमें कहा गया है कि जेलों में क्षमता से अधिक छः गुना कैदी बंद हैं.जेले भरी हुई है. ट्रायल भी शीघ्र पूरा होने की संभावना नहीं है. इसलिए जमानत का केस बनता है. कोर्ट ने सशर्त जमानत मंजूर करते हुए ट्रायल यथाशीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया है.
ये भी पढ़ें: रिटायर्ड पुलिसकर्मियों से वेतन वसूली का आदेश रद्द, कोर्ट ने दो माह में 8% ब्याज सहित राशि लौटाने को कहा
-भारत एक्सप्रेस
अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…
केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…
ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…
नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…
उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…