Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

LOC पर संदिग्ध हालात में घूम रहा व्यक्ति सेना ने पकड़ा , पूछताछ जारी

पुंछ जिले के मनकोट सेक्टर में LoC के पास भारतीय सेना ने संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे एक व्यक्ति को पकड़ा. व्यक्ति से पूछताछ जारी, खुफिया एजेंसियां जांच में जुटीं.

भारतीय सेना ने मंगलवार को पुंछ जिले के मनकोट सेक्टर में LoC के पास एक व्यक्ति को संदिग्ध परिस्थितियों में घूमते हुए पकड़ लिया. सूत्रों के अनुसार, यह व्यक्ति डबराज टॉप इलाके में सेना की नजर में तब आया जब वह कैमॉफ्लाज शर्ट, खाकी पैंट और चप्पल पहने हुए संदिग्ध तरीके से घूम रहा था. तलाशी के दौरान उसके पास से कपड़ों की एक गठरी बरामद की गई.

सेना ने तुरंत उसे हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू कर दी है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, व्यक्ति की पहचान और उसके आने के कारण का पता लगाया जा रहा है. सुरक्षाबलों को आशंका है कि वह सीमा पार से आया हो सकता है या फिर किसी संदिग्ध गतिविधि से जुड़ा हो.

सेना और खुफिया एजेंसियां अब इस बात की जांच कर रही हैं कि क्या यह व्यक्ति किसी घुसपैठ नेटवर्क का हिस्सा है या अकेले ही सीमा के पास पहुंचा था.

ये भी पढ़ें: पटियाला में DGP गौरव यादव ने किया ANTF कार्यालय का उद्घाटन, अब तक 8344 FIR और 14734 गिरफ्तारियां

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital