उत्तर प्रदेश

इलाहाबाद हाईकोर्ट: अध्यापिका को मिला द्वितीय मातृत्व अवकाश, बी एस ए ने मांगी माफी..कहा- भविष्य में बरतेंगे सावधानी

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी फर्रुखाबाद द्वारा बिना शर्त माफी मांगने व गलती सुधारने सहित भविष्य में कोर्ट आदेश का अनुपालन करने का वचन देने के बाद मातृत्व अवकाश को लेकर दाखिल याचिका निस्तारित कर दी है. अधिकारियों ने हलफनामा दाखिल कर कहा याची को द्वितीय मातृत्व अवकाश स्वीकृत कर दिया गया है. बेसिक शिक्षा निदेशक लखनऊ ने बताया कि बी एस ए को न केवल कारण बताओ नोटिस दी गई है अपितु सभी बी एस ए को सर्कुलर जारी कर विधि व्यवस्था, शासनादेश व विभागीय नियमों का उल्लेख करके ही स्पष्ट सुसंगत आदेश पारित करने का निर्देश दिया गया है.

कोर्ट ने इस हलफनामे के बाद याचिका निस्तारित कर दी

यह आदेश न्यायमूर्ति सौरभ श्याम शमशेरी की एकलपीठ ने श्रीमती किरण देवी की याचिका पर दिया है. कोर्ट के निर्देश पर प्रताप सिंह बघेल निदेशक बेसिक शिक्षा उ प्र, सुरेन्द्र प्रसाद तिवारी सचिव बेसिक शिक्षा परिषद प्रयागराज,व गौतम प्रसाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी फर्रुखाबाद हाजिर हुए और प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा उप्र ने हाजिरी माफी की अर्जी दी.जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया.

बी एस ए ने बिना शर्त माफी के साथ आश्वासन दिया कि भविष्य में कोर्ट आदेश व कानून का पालन करेंगे. निदेशक ने भी स्वीकार किया कि कुछ अधिकारी कानूनी प्रक्रिया का पालन किए बगैर आदेश दे रहे हैं.जिसके लिए सर्कुलर जारी किया गया है. उन्होंने कहा बी एस ए सुविचारित तर्कपूर्ण आदेश नहीं दे रहे, बिना सुनवाई किए आदेश पारित कर रहे, शासनादेश विधि व नियमों का अनुपालन नहीं करते, कर्मचारी के स्पष्टीकरण पर विचार नहीं करते. सभी को हिदायत दी गई है.

-भारत एक्सप्रेस

विशाल तलवार

Recent Posts

‘संसार का हर शब्द आपकी स्तुति है ‘षष्ठी पर पीएम मोदी ने शेयर किया आदि शंकराचार्य द्वारा रचित पवित्र श्लोक

PM Modi Navratri Post: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुक्रवार को मां कात्यायनी को…

40 minutes ago

सैलरी लिमिट बदलते ही EPFO का बड़ा एक्शन: पीएफ रिटर्न जमा करने की लास्ट डेट बढ़ी, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई

EPFO News: EPFO ने सितंबर का पीएफ रिटर्न फाइल करने की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर…

57 minutes ago

लो जी, आ गई ठंड! रजाई निकाल लो भाई… दिल्ली में 6 डिग्री लुढ़का पारा, आज भी बरसेगा पानी?

दिल्ली-NCR में तेज हवाओं और बारिश के बाद अक्टूबर में ही गुलाबी ठंड का अहसास…

57 minutes ago

त्योहारी सीजन में CP बंद! सेंट्रल पार्क में प्रदर्शन को लेकर पुलिस का बड़ा एक्शन, व्यापारियों ने मांगी सुरक्षा

Delhi News: कनॉट प्लेस प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस का बड़ा बयान, सुरक्षा और त्योहारी सीजन…

1 hour ago