उत्तर प्रदेश

मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह और डीजीपी ने उच्च न्यायालय स्थित नवनिर्मित अधिवक्ता चेम्बर्स का उद्घाटन से पहले तैयारियों का लिया जायजा

मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह व डीजीपी प्रशांत कुमार ने बुधवार को उच्च न्यायालय परिसर में पहुंचकर वहां पर नवनिर्मित अधिवक्ता चेम्बर्स एवं पार्किंग भवन के 31 मई को प्रस्तावित लोकार्पण/उद्घाटन के दृष्टिगत की जा रही तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को देखा.

उक्त भवन का लोकार्पण/उद्घाटन माननीय उच्चतम न्यायालय के माननीय मुख्य न्यायमूर्ति के द्वारा 31 मई, 2025 को किया जाना प्रस्तावित है. इस अवसर पर कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों के द्वारा नवनिर्मित पार्किंग स्थल एवं अधिवक्ता चैम्बर बिल्डिंग के निर्माण कार्य के प्रारम्भ से लेकर निर्माण कार्य के पूरा होने तक एवं उपलब्ध सुविधाओं के बारे में पावर प्रेजेंटेशन के माध्यम से विस्तार से जानकारी दी गयी.

मुख्य सचिव व डीजीपी ने आधुनिक सुवधाओं से सुसज्जित अधिवक्ताओं के लिए नवनिर्मित अधिवक्ता चेम्बर्स एवं पार्किंग भवन का निरीक्षण किया. उन्होंने वहां पर पार्किग स्थल, अधिवक्ता चेम्बर, लाइब्रेरी/मल्टीपरपज हॉल, कैफेटेरिया कांफ्रेंसिंग रूम, कामन हाल, रैम्प एरिया, सर्विश ब्लाक, प्रवेश एवं निकास के मार्गो, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, पार्किंग की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की.

मुख्य सचिव व डीजीपी ने प्रस्तावित कार्यक्रम को सकुशल ढंग से सम्पन्न कराये जाने हेतु सुरक्षा सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को समय से सुनिश्चित किये जाने के लिए पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया. इस अवसर पर एडीजी जोन संजीव गुप्ता, मण्डलायुक्त विजय विश्वास पंत, पुलिस आयुक्त जोगिंदर सिंह, जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़, अपर पुलिस आयुक्त डॉ अजय पाल शर्मा, प्रयागराज विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अमित पाल, सहित वरिष्ठ पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारीगण उपस्थित रहे.


ये भी पढ़ें: जैविक खेती से ही राष्ट्र स्वस्थ, रासायनिक खाद का न हो इस्‍तेमाल- इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति वी सी दीक्षित


-भारत एक्सप्रेस

विशाल तलवार

Recent Posts

स्टारलिंक विवाद पर रिलायंस ने मस्क को दिया जवाब, कहा- स्टारलिंक का स्वागत है…हम प्रतिस्पर्धा से नहीं डरते

Reliance Reply To Musk: स्टारलिंक के साथ उपजे विवाद पर रिलायंस इंडस्ट्रीज ने इलॉन मस्क…

3 minutes ago

फिर थर्राया कामचटका, 7 की तीव्रता से आया विनाशकारी भूकंप, सुनामी की आहट से सहमे लोग

Kamchatka Earthquake: रूस के कामचटका में शुक्रवार को 7 तीव्रता का भूकंप आया. यूरोपियन-मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल…

22 minutes ago

1961 से 2011 तक कितना बदला भारत का जनसांख्यिकीय ढांचा? हरेन्द्र प्रताप की किताब में हुआ बड़ा खुलासा

Indian Census Analysis: हरेन्द्र प्रताप की पुस्तक 1961 से 2011 तक की जनगणना के आधार…

31 minutes ago

‘वोट चोरी’ मुद्दे पर राहुल का आंदोलन जारी रखने का संदेश, यूथ कांग्रेस-NSUI के कार्यकर्ताओं को बताया ‘बब्बर शेर’

राहुल गांधी ने ‘वोट चोरी’ के खिलाफ आंदोलन में सक्रिय यूथ कांग्रेस, NSUI और सेवादल…

42 minutes ago

Maha Saptami 2026: 17 या 18 अक्टूबर? महासप्तमी 2026 की सही तारीख को लेकर न हों कंफ्यूज, जानें पंचांग का पूरा गणित

Kab Hai Maha Saptami: महासप्तमी 2026 की तारीख को लेकर बना भ्रम दूर करें. दिल्ली…

50 minutes ago