उत्तर प्रदेश

बसंत पंचमी पर संगम में अमृत स्नान, श्रद्धालुओं ने की महाकुंभ की भव्यता की प्रशंसा

महाकुंभ नगर: सनातन आस्था के महापर्व महाकुंभ में आज करोंड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने बसंत पंचमी का अमृत स्नान किया. कर्नाटक, महाराष्ट्र, गुजरात, उड़ीसा के साथ प्रदेश के अलग-अलग शहरों से करोड़ों की संख्या में श्रद्धालु सुबह से प्रयागराज आकर पवित्र त्रिवेणी में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं. दो से तीन हजार किलोमीटर की दूरी तय कर के श्रद्धालु संगम में अमृत स्नान करने आ रहे हैं. उनका कहना है कि महाकुंभ का इतना विशाल और भव्य आयोजन उन्होंने इससे पहले नहीं देखा है, सभी श्रद्धालु सुगम और सुव्यवस्थित संगम स्नान कर यूपी की योगी सरकार का धन्यवाद कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर फैली अफवाहों को श्रद्धालुओं ने बताया पूरी तरह झूठ बताया.

महाकुंभ में प्रशासन व्यवस्था से पूरी तरह संतुष्ट हैं श्रद्धालु

महाकुंभ में आज बंसत पंचमी का अमृत स्नान हो रहा है. करोंड़ों की संख्या में श्रद्धालु देश के कोने-कोने से प्रयागराज आ रहे हैं और पवित्र त्रिवेणी में स्नान कर स्वंय को धन्य महसूस कर रहे हैं. महाकुंभ में बसंत पंचमी के अमृत स्नान का विशेष महत्व है. प्रातः काल ब्रह्म मुहूर्त से ही श्रद्धालु अखाड़ों के अमृत स्नान के साथ संगम स्नान कर रहे हैं. श्रद्धालुओं का कहना है कि महाकुंभ को लेकर सोशल मीडिया में जो अफवाहें फैलाई जा रही हैं वो पूरी तरह निराधार हैं. प्रशासन की व्यवस्था और महाकुंभ का दिव्य भव्य आयोजन अविस्मरणीय है. कर्नाटक के हुबली से आये रवि का कहना है कि महाकुंभ में सभी व्यवस्थायें बहुत अच्छी हैं हम लोगों को स्नान करने में किसी तरह की दिक्कत का समाना नहीं करना पड़ा. उनके साथ ही आये आर. टकसाले का कहना है कि महाकुंभ का उनका अनुभव यादगार है वो अखाड़ों का अमृत स्नान देखने की प्रतीक्षा कर रहे हैं.

सोशल मीडिया की अफवाहों को बताया पूरी तरह झूठ

मुंबई, महाराष्ट्र से आये आदित्य शुक्ला का कहना है कि वो तीन हजार किलोमीटर दूर से संगम स्नान करने आये हैं, महाकुंभ में सभी व्यवस्थायें बहुत ही अच्छी हैं संगम तट तक पहुंचने में उन्हें कोई दिक्कत नहीं हुई. इतने ज्यादा लोंगो की व्यवस्था करना और इतना बड़ा आयोजन करवाना अपने आप में अद्भुत है. हम लोग सीएम योगी के शुक्रगुजार है कि उनकी वजह से सनातन का ऐसा दिव्य भव्य महाकुंभ देखने को मिला. परिवार के साथ महाराष्ट्र से ही आये सहदेव जी का कहना है महाकुंभ की व्यवस्था दिव्य और भव्य है. हम अपने पूरे परिवार के साथ आये हैं मेरे साथ मेरा 9 साल का बेटा भी संगम स्नान करने आया है. हमें संगम स्नान करने में कोई भी परेशानी नहीं हुई, पुलिस प्रशासन के लोगों का व्यवहार भी सहयोगी है. लखनऊ से आए विवेक रस्तोगी का कहना है कि व्यवस्था पूरी तरह चाक चौबंद है लोगों आसानी से संगम में स्नान कर रहे हैं. सोशल मीडिया में जो अफवाहें फैलाई जा रही है पूरी तरह गलत हैं यहां संगम में करोड़ों श्रद्धालु स्नान कर रहे हैं किसी तरह की कोई अव्यवस्था और परेशानी नहीं है.

-भारत एक्सप्रेस

विशाल तलवार

Recent Posts

‘सेवा संकल्प’ कार्यक्रम में एक मंच पर आए देश-दुनिया के दिग्गज, पीएम मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन पर चर्चा

नई दिल्ली में आयोजित ‘सेवा संकल्प – राष्ट्रनिर्माण के 25 साल’ समारोह में सेवा, सद्भाव…

49 minutes ago

नाना पाटेकर की पत्नी नीलकांति पाटेकर कौन हैं, 35 साल से क्यों हैं अलग? जानिए उनकी जिंदगी, करियर और रिश्ते की पूरी कहानी

नाना पाटेकर के निधन के बाद उनकी पत्नी नीलकंती पाटेकर चर्चा में हैं. जानिए मराठी…

50 minutes ago

जंतर-मंतर प्रदर्शन: यूथ कांग्रेस की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट आज करेगा सुनवाई

दिल्ली हाईकोर्ट जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन की अनुमति न मिलने के…

51 minutes ago

‘मुझे क्यों नहीं..’ भारी दर्द में हैं डोनाल्ड ट्रंप! नोबेल कमेटी को क्या-क्या ताने मारे?

Donald Trump On Nobel Peace Prize: नोबेल शांति पुरस्कार 2026 के ऐलान से पहले डोनाल्ड…

60 minutes ago

पटना में सीईसी के खिलाफ आंदोलन पर सांसद मनोज झा बोले- ‘लोकतंत्र के लिए यह मुश्किल समय, अब निरंतरता में होंगे प्रदर्शन’

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश…

1 hour ago