यूजीसी नेट परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार करने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही यूजीसी नेट 2024 का रिजल्ट जारी करने वाली है. इससे पहले, एनटीए ने प्रोविजनल आंसर-की (UGC NET Answer Key) जारी की थी, जिस पर उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज करने का मौका दिया गया था.
जो उम्मीदवार अब तक प्रोविजनल आंसर-की पर आपत्ति दर्ज नहीं कर पाए हैं, वे आज शाम 6 बजे तक यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं. इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर ‘Challenge (s) regarding Answer Key’ लिंक एक्टिव किया गया है. निर्धारित समय के बाद कोई भी आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी.
प्रोविजनल आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद फाइनल आंसर-की तैयार की जाती है. यदि किसी प्रश्न के उत्तर में बदलाव आवश्यक होता है, तो सभी उम्मीदवारों के लिए संशोधित उत्तर कुंजी लागू की जाती है. इसी फाइनल आंसर-की के आधार पर रिजल्ट तैयार किया जाता है.
पिछली परीक्षाओं के ट्रेंड को देखते हुए, एनटीए इस पूरी प्रक्रिया में एक से दो सप्ताह का समय ले सकता है. ऐसे में संभावना है कि यूजीसी नेट का रिजल्ट फरवरी के तीसरे या चौथे सप्ताह तक घोषित कर दिया जाएगा. हालांकि, एनटीए ने अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है.
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे लेटेस्ट अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर नजर बनाए रखें. बता दें कि यूजीसी नेट दिसंबर 2024 की परीक्षा 2, 6, 7, 8, 9, 10, 16, 21 और 27 जनवरी 2025 को आयोजित की गई थी.
-भारत एक्सप्रेस
नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…
Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…
सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…
भोपाल में गृह मंत्री अमित शाह ने देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य…
इजराइल के स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी और जांबाज भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार को…
अहमदाबाद में पीएम मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा सफर पर आधारित 'विकसित गुजरात से…