उत्तर प्रदेश

अमरोहा में पुलिस और गो तस्करों के बीच हुई भीषण मुठभेड़, गोली लगने से SHO घायल; एक तस्कर गिरफ्तार

रिपोर्ट-अरूण चाहल


Amroha police encounter: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में देर रात पुलिस और गो-तस्करों के बीच जोरदार मुठभेड़ हो गई. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ गोलियां चलीं, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. बता दें कि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक गो-तस्कर जाकिर घायल हो गया, जिसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया. वहीं इलाके के थानाध्यक्ष कुलदीप सिंह तोमर भी गोली लगने से घायल हुए हालांकि बुलेटप्रूफ जैकेट होने के चलते उनकी जान बच गई.

मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी

पुलिस के अनुसार बछरायूं-ढयौटी रोड पर चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि 8 मार्च को हुई गौकशी की घटना में शामिल आरोपी ऑटो से अपने गांव जा रहा है. सूचना पाते ही पुलिस ने तुरंत घेराबंदी कर दी. जैसे ही आरोपी का ऑटो दिखा, वह खेत में छोड़कर भागने लगा और पुलिस पर फायरिंग कर दी. गोली थानाध्यक्ष कुलदीप सिंह तोमर की बुलेटप्रूफ जैकेट में लगी. इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए आरोपी के पैर में गोली मार दी और उसे गिरफ्तार कर लिया.

अरिपियों से बरामद हुए हथियार

आरोपी के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, एक खोखा, एक जिंदा कारतूस, दो छुरी, एक चापड़, एक सूजा, लकड़ी का गुटखा और एक ऑटो बरामद हुआ है. पूछताछ में आरोपी ने 7-8 मार्च की रात ढयौटी मोड़ के पास आवारा गोवंश का कटान करने की बात स्वीकार की है. आरोपी के खिलाफ गौवध अधिनियम, आर्म्स एक्ट समेत कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं. पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें: ‘बेगानी जंग में गैर मुल्ला दीवाना’, ईरान-इजरायल युद्ध पर विपक्ष के रुख पर सुधांशु त्रिवेदी का करारा तंज

थानाध्यक्ष की हालत स्थिर

मुठभेड़ में घायल थानाध्यक्ष कुलदीप सिंह तोमर को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया. जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है. घटना के बाद पुलिस ने कहा कि बुलेटप्रूफ जैकेट ने उनकी जान बचाई. वहीं आरोपी जाकिर को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है. पुलिस का दावा है कि आरोपी गौ तस्करी के बड़े गिरोह का सदस्य है.

गौ तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई

पुलिस ने कहा कि गौ तस्करी और गौकशी के खिलाफ अभियान तेज किया गया है. अमरोहा जिले में पिछले कुछ महीनों में कई बड़ी कार्रवाई हो चुकी हैं. इस मुठभेड़ से एक बार फिर साफ हुआ कि गो-तस्कर हथियारों से लैस हैं और पुलिस पर हमला करने से भी नहीं हिचकिचाते. इलाके में गौ रक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

‘देवभूमि के विकास में दिन-रात जुटे हैं धामी…!’ सीएम के जन्मदिन पर क्या बोले पीएम मोदी?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 सितंबर 2026 को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को…

7 minutes ago

सलमान खान ने बिग बॉस से निकाला था बाहर, 10 साल बाद टीवी शो में वापसी करेंगी एक्ट्रेस?

'बिग बॉस 10' की कंटेस्टेंट करीब 10 साल बाद रियलिटी टीवी पर वापसी कर सकती…

21 minutes ago

प्रधानमंत्री से मिले…और मिनटों में सुलझ गया करोड़ों का मैटर! असगर अली से पीएम मोदी ने ऐसे निभाई बचपन की दोस्ती

पीएम मोदी के पुराने स्कूलमेट असगर अली वोरा ने 8 सितंबर को भायंदर की 2,810…

57 minutes ago

मोदक-लड्डू नहीं, बप्पा को चढ़ाते हैं बोबा टी! थाईलैंड की ये गणेश पूजा क्यों है खास?

Ganesh Puja Thailand: थाईलैंड के बैंकॉक में गणेश जी की मूर्ति के सामने बोबा टी…

1 hour ago

‘कर्मठ और शूरवीर को कभी नहीं छोड़ती समृद्धि’, पीएम मोदी ने शेयर किया महाभारत का श्लोक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाभारत के शांतिपर्व का श्लोक साझा कर एकाग्रता, अनुशासन, वीरता और…

2 hours ago