उत्तर प्रदेश

AMU में पढ़ाई या साजिश? शहबाज के कमरे से निकला मौत का सामान; कमरा नंबर 37 बना शैतानी डेरा

AMU Hostel Raid: अलीगढ़/प्रकाश: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) के हॉस्टल में पुलिस की छापेमारी ने एक ऐसे छात्र का पर्दाफाश किया है, जिसके कमरे में पढ़ाई की किताबों से ज्यादा हथियार और जाली नोटों का जंजाल था. सर जियाउद्दीन हॉल के कमरा नंबर Z-37 में रहने वाले MCA द्वितीय वर्ष के छात्र शहबाज उर्फ छोटू के ठिकाने से हुई बरामदगी ने सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े कर दिए हैं.

फायरिंग की जांच पहुंची हॉस्टल

इस पूरी कार्रवाई की जड़ें 6 अप्रैल 2026 को क्वार्सी क्षेत्र की ‘आशियाना ग्रीन सोसाइटी’ में हुई फायरिंग की घटना से जुड़ी हैं. एक बुजुर्ग के साथ मारपीट और फिर उनके घर पर हुई गोलीबारी के मामले में गिरफ्तार तीन आरोपियों ने पूछताछ में शहबाज का नाम उगला था. जब एसपी सिटी आदित्य बंसल और सीओ सर्वम सिंह ने प्रॉक्टोरियल टीम के साथ छापेमारी की, तो शहबाज मौके से फरार मिला, लेकिन उसके कमरे (Sir Ziauddin Hostel AMU) ने सारे राज उगल दिए.

कमरा या ‘अपराध का अड्डा’? (Fake Currency AMU)

छात्र के कमरे से बरामद हुए सामान को देख पुलिस और यूनिवर्सिटी प्रशासन भी सन्न है. उसके कमरे से भारी मात्रा में हथियार गोला बारूद, नकली नोट और फर्जी दस्तावेज मिले हैं.

  • हथियार और गोला-बारूद: 32 बोर पिस्टल की दो मैगजीन, 9mm की गोली और 15 बोर के चार चले हुए खोखे.
  • नकली मुद्रा और गैजेट्स: 100 रुपये के 6 जाली नोट, 8 मोबाइल फोन, डिजिटल साइनिंग पैड और एक लैपटॉप.
  • फर्जी दस्तावेज: शहबाज के नाम पर सीबीएसई हाईस्कूल की दो संदिग्ध मार्कशीट, जिनमें जन्मतिथि में 10 साल का अंतर है. साथ ही AMU के दो ऐसे नामांकन पत्र मिले जिनमें शैक्षणिक जानकारियां पूरी तरह अलग हैं.

‘डबल लाइफ’ का खुलासा

जांच में यह भी सामने आया है कि शहबाज सर जियाउद्दीन हॉल में अवैध रूप से रह रहा था. उसने पहले से रह रहे दो छात्रों को डरा-धमकाकर कमरे पर कब्जा कर रखा था. प्रॉक्टर प्रो. मोहम्मद नवेद खान के मुताबिक, प्रथम दृष्टया यह फर्जी दस्तावेजों के आधार पर दाखिले का मामला लग रहा है. पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि वह 8 मोबाइल फोन और डिजिटल पैड का उपयोग किस तरह के फर्जीवाड़े या अपराध के लिए कर रहा था.

ये भी पढ़ें: ‘हम उसे भरोसेमंद नहीं मानते…’, क्या ‘सीजफायर’ ने बिगाड़े अमेरिका-इजरायल संबंध? इजराइली एम्बेसडर ने खोली पोल

फरार शहबाज की तलाश तेज (AMU Fake Marksheet Scam)

फिलहाल पुलिस ने कमरे को सील कर दिया है और शहबाज के खिलाफ सिविल लाइन थाने में गंभीर धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई है. पुलिस की टीमें फरार छात्र की तलाश में छापेमारी कर रही हैं. यूनिवर्सिटी प्रशासन भी उसके नामांकन को रद्द करने और आंतरिक जांच शुरू करने की तैयारी में है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

रूसी सेना में भर्ती होना मौत को दावत! भारत सरकार की सख्त एडवाइजरी- पैसों के लालच में न लें जानलेवा जोखिम

Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच भारत सरकार ने बुधवार को एक बार फिर…

4 hours ago

‘कैबिनेट सेक्रेटरी को पत्र लिखना प्रोटोकॉल के खिलाफ’, चुनाव आयोग के पूर्व अधिकारी का बड़ा खुलासा

Election Commission Dispute: भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के पूर्व संयुक्त निदेशक मोहम्मद अमीन ने बुधवार…

4 hours ago

दंगाइयों की गली-गली खाक छान रही पुलिस, शाही मस्जिद उपद्रव में 8 FIR दर्ज, 20 दबोचे गए

Ujjain Riot: सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत चल रहे चौड़ीकरण कार्य के दौरान हुए उपद्रव…

5 hours ago

1 मिनट में 17 हजार फीट नीचे आया विमान, भारतीय पायलट ने ऐसे लड़ते हुए संभाली प्लेन और बचा ली 180 जिंदगियां!

Flydubai Hijacking: विमान के ओमानी को-पायलट ने मुख्य पायलट स्मित मचार पर चाकू से हमला…

5 hours ago

सर्दियों से पहले दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर सख्ती, बिना PUC सर्टिफिकेट नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल-CNG

CAQM Pollution Action Plan: दिल्ली-NCR में सर्दी आते ही प्रदूषण का ग्राफ बढ़ जाता है,…

6 hours ago