Atiq Ahmed Son Aban Funeral
Atiq Ahmed Son Aban Funeral: माफिया अतीक अहमद के बेटे अबान के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए उसके दोनों बड़े भाई उमर और अली को हाई कोर्ट से एक दिन की पैरोल मिल गई है. कोर्ट के आदेश के बाद दोनों को कड़ी सुरक्षा के बीच प्रयागराज लाया जाएगा. जानकारी के अनुसार, उमर और अली देर रात प्रयागराज पहुंचेंगे और शनिवार शाम 5 बजे तक की पैरोल अवधि के दौरान अपने छोटे भाई के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे.
सूत्रों के मुताबिक, प्रयागराज पहुंचने के बाद उमर और अली सबसे पहले हटुवा जाएंगे. इसके बाद अबान की मिट्टी अतीक अहमद के पुश्तैनी घर चकिया लाई जाएगी. वहां से जनाजा कसारी स्थित कब्रिस्तान ले जाया जाएगा, जहां अबान को सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा. पैरोल मिलने की सूचना के बाद चकिया स्थित अतीक अहमद के घर पर लोगों की आवाजाही भी बढ़ने लगी है. अंतिम संस्कार को देखते हुए इलाके में पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की निगरानी बढ़ा दी गई है.
अतीक अहमद का बड़ा बेटा उमर पिछले करीब चार वर्षों से लखनऊ जेल में बंद है, जबकि अली भी पिछले तीन वर्षों से विभिन्न जेलों में निरुद्ध रहा है. दोनों भाई वर्ष 2023 में अतीक अहमद और उनके भाई अशरफ की हत्या के बाद हुए अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके थे. अब छोटे भाई अबान के निधन के बाद हाई कोर्ट से मिली एक दिन की पैरोल के जरिए दोनों को परिवार के साथ अंतिम विदाई देने का अवसर मिलेगा.
यह भी पढ़ें: Firoz Pappu Murder Case: पूर्व सांसद रिजवान ज़हीर, बेटी ज़ेबा रिजवान समेत 3 बरी, अदालत ने 2 को माना दोषी
हालांकि अंतिम संस्कार का सटीक समय अभी तय नहीं हुआ है, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है. कसारी कब्रिस्तान से लेकर चकिया स्थित अतीक अहमद के घर तक अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है. अधिकारियों का कहना है कि पूरे कार्यक्रम के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं. प्रशासन की ओर से उमर और अली की आवाजाही पर भी कड़ी निगरानी रखी जाएगी और पैरोल की अवधि समाप्त होने के बाद दोनों को वापस जेल भेज दिया जाएगा.
भारत एक्सप्रेस
Pitru Paksha Panchang: 8 अक्टूबर 2026, गुरुवार को पितृ पक्ष के अंतर्गत आश्विन मास की…
एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…
दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…
Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…
MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…