Urdu Conclave 2026

उमर और अली को एक दिन की पैरोल मंजूर, छोटे भाई अबान के अंतिम संस्कार में होंगे शामिल

Atiq Ahmed Son Aban Funeral: इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को छोटे भाई अबान के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक दिन की पैरोल दी है. दोनों को कड़ी सुरक्षा के बीच प्रयागराज लाया जाएगा, जबकि अंतिम संस्कार को लेकर पुलिस ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है.

Atiq Ahmed Son Aban Funeral

Atiq Ahmed Son Aban Funeral

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Atiq Ahmed Son Aban Funeral: माफिया अतीक अहमद के बेटे अबान के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए उसके दोनों बड़े भाई उमर और अली को हाई कोर्ट से एक दिन की पैरोल मिल गई है. कोर्ट के आदेश के बाद दोनों को कड़ी सुरक्षा के बीच प्रयागराज लाया जाएगा. जानकारी के अनुसार, उमर और अली देर रात प्रयागराज पहुंचेंगे और शनिवार शाम 5 बजे तक की पैरोल अवधि के दौरान अपने छोटे भाई के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे.

पहले हटुवा, फिर चकिया और उसके बाद कब्रिस्तान जाएगा जनाजा

सूत्रों के मुताबिक, प्रयागराज पहुंचने के बाद उमर और अली सबसे पहले हटुवा जाएंगे. इसके बाद अबान की मिट्टी अतीक अहमद के पुश्तैनी घर चकिया लाई जाएगी. वहां से जनाजा कसारी स्थित कब्रिस्तान ले जाया जाएगा, जहां अबान को सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा. पैरोल मिलने की सूचना के बाद चकिया स्थित अतीक अहमद के घर पर लोगों की आवाजाही भी बढ़ने लगी है. अंतिम संस्कार को देखते हुए इलाके में पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की निगरानी बढ़ा दी गई है.

पिता और चाचा के जनाजे में शामिल नहीं हो पाए थे दोनों भाई

अतीक अहमद का बड़ा बेटा उमर पिछले करीब चार वर्षों से लखनऊ जेल में बंद है, जबकि अली भी पिछले तीन वर्षों से विभिन्न जेलों में निरुद्ध रहा है. दोनों भाई वर्ष 2023 में अतीक अहमद और उनके भाई अशरफ की हत्या के बाद हुए अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके थे. अब छोटे भाई अबान के निधन के बाद हाई कोर्ट से मिली एक दिन की पैरोल के जरिए दोनों को परिवार के साथ अंतिम विदाई देने का अवसर मिलेगा.

यह भी पढ़ें: Firoz Pappu Murder Case: पूर्व सांसद रिजवान ज़हीर, बेटी ज़ेबा रिजवान समेत 3 बरी, अदालत ने 2 को माना दोषी

सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, पुलिस अलर्ट

हालांकि अंतिम संस्कार का सटीक समय अभी तय नहीं हुआ है, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है. कसारी कब्रिस्तान से लेकर चकिया स्थित अतीक अहमद के घर तक अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है. अधिकारियों का कहना है कि पूरे कार्यक्रम के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं. प्रशासन की ओर से उमर और अली की आवाजाही पर भी कड़ी निगरानी रखी जाएगी और पैरोल की अवधि समाप्त होने के बाद दोनों को वापस जेल भेज दिया जाएगा.

भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read