उत्तर प्रदेश

अयोध्या में पूजा-पाठ के नाम पर ठगी…! ढोंगी बाबा ने महिला को दिखाया मौत का खौफ, एंठ लिए 2.80 करोड़

Ayodhya Baba Fraud: आस्था और भक्ति की नगरी अयोध्या से अंधविश्वास और ठगी का एक ऐसा रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को सन्न कर दिया है. टीवी पर पूजा-पाठ से सारी मुसीबतें दूर करने का दावा करने वाले एक ढोंगी बाबा और उसके चेलों ने पुणे की एक असहाय महिला को अपने जाल में फंसाकर 2.80 करोड़ रुपये की चपत लगा दी.

महिला को पहले समस्या सुलझाने का झांसा दिया गया और बाद में ‘मौत का डर’ दिखाकर किस्तों में करोड़ों का कैश और किलो-किलो सोना-चांदी ऐंठ लिया गया. पीड़िता की शिकायत पर अयोध्या पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है.

फर्जी बाबा ने कैसे बिछाया ठगी का जाल?(Ayodhya Baba Fraud)

पुणे (महाराष्ट्र) की रहने वाली लक्ष्मी कामा लंबे समय से अपनी जमीन से जुड़ी समस्याओं को लेकर बेहद परेशान थीं. इसी दौरान उन्होंने टीवी चैनल पर ‘विवेकानंद महाराज’ नामक एक बाबा का प्रवचन और विज्ञापन देखा, जिसमें दावा किया जा रहा था कि पूजा-पाठ और अनुष्ठान से दुनिया की बड़ी से बड़ी बाधा चुटकी में दूर हो सकती है. दुखी महिला ने टीवी पर दिए नंबरों पर संपर्क किया, जहां से उन्हें अयोध्या आने का फरमान सुनाया गया और पहली बार में ही 20 से 25 लाख रुपये साथ लाने को कहा गया.

एयरपार्ट से होटल तक ‘वीआईपी’ स्वागत

पीड़ित महिला के मुताबिक, वह 20 लाख रुपये नकद और 500 ग्राम वजनी चांदी का बेशकीमती मुकुट लेकर अयोध्या पहुंचीं. अयोध्या एयरपोर्ट पर विवेकानंद महाराज, उसका चेला सूरज और ड्राइवर रत्नाकर गाड़ियों के साथ पहले से मौजूद थे. आरोपियों ने महिला को एक होटल में ठहराया और वहां पहुंचते ही पूजा के अनुष्ठान के नाम पर 20 लाख रुपये कैश और आधा किलो का चांदी का मुकुट अपने कब्जे में ले लिया.

किस्तों में ऐंठे 2 करोड़ कैश

पहली लूट के बाद ढोंगी बाबा की भूख और बढ़ती चली गई. आरोपियों ने अलग-अलग किस्तों में कभी 20 लाख, कभी 25 लाख तो कभी 10 लाख रुपये ऐंठ लिए. यहां तक कि बाबा और उसके गैंग की यात्राओं का खर्च उठाने के नाम पर भी लाखों रुपये वसूले गए. इस तरह आरोपियों ने महिला से कुल मिलाकर करीब 2 करोड़ रुपये नकद (Cash) और 80 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात ले लिए.

पैसे मांगे तो दिया ‘अकाल मृत्यु’ का खौफ

जब महिला ने लगातार पैसे ऐंठने पर सवाल उठाए और काम न होने पर अपनी रकम वापस मांगी, तो शातिर ठगों ने उस पर मानसिक दबाव बनाना शुरू कर दिया. आरोपियों ने महिला को डराया कि उनकी पूजा अभी अधूरी है और अगर बीच में पैसे रोके तो उनकी मनोकामना तो पूरी होगी ही नहीं, बल्कि उनके परिवार पर मौत का साया मंडराने लगेगा. ‘अकाल मृत्यु’ और परिवार की तबाही का खौफ दिखाकर बाबा का गैंग लगातार करोड़ों रुपये वसूलता रहा.

यह भी पढ़ें: बीबी ने शराब पीने से रोका तो गंदे नाले में कूद गया शख्स, नोएडा सेक्टर 81 का मामला, 8 घंटे से चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन

अयोध्या पुलिस ने दर्ज की FIR

आखिरकार जब महिला को अपनी पूरी जिंदगी की कमाई लुट जाने का अहसास हुआ, तो उन्होंने हिम्मत जुटाकर अयोध्या पुलिस का दरवाजा खटखटाया. सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी ने बताया कि पीड़िता लक्ष्मी कामा की तहरीर पर विवेकानंद महाराज, उसके चेले सूरज और ड्राइवर रत्नाकर के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.

मामले (Ayodhya Baba Fraud) की गहराई से जांच के लिए जांच निरीक्षक सुमित कुमार श्रीवास्तव को जिम्मेदारी सौंपी गई है. पुलिस अब टीवी चैनल के माध्यम से ठगी का यह मायाजाल चलाने वाले बाबा और उसके सहयोगियों की धरपकड़ में जुट गई है.

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

पीएम मोदी का बड़ा संकेत! जानिए आज GST काउंसिल की बैठक से कारोबारियों को क्या हैं उम्मीदें

GST Council Meeting: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में आज 57वीं GST काउंसिल की…

21 minutes ago

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष! ‘काला दिवस’ मनाकर शक्ति प्रदर्शन करेगी कांग्रेस

Congress Black Day Protest: चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान INDIA गठबंधन के सांसदों…

42 minutes ago

भिखमंगे पाकिस्तान को फिर मिली खैरात, IMF देगा 1.21 अरब डॉलर, पेट्रोल-डीजल सब्सिडी खत्म करने का फरमान

Pakistan IMF Loan: अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) और पाकिस्तान के बीच स्टाफ-लेवल पर एक समझौता…

43 minutes ago

‘खुद के बनाए राक्षस से ही घिर गया पाकिस्तान!’ UN में भारतीय राजनयिक रघु पुरी का करारा प्रहार

India Pakistan Conflict: संयुक्त राष्ट्र (UN) की छठी कमेटी की बैठक में भारत ने पाकिस्तान…

1 hour ago

बहुत याद आएंगे नाना…, नाना पाटेकर के निधन पर पीएम मोदी ने जताया गहरा दुख

PM Modi On Nana Patekar Death: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर…

1 hour ago