Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Fraud case

Ayodhya Baba Fraud: अयोध्या में टीवी पर पूजा-पाठ से समस्याएं दूर करने का दावा करने वाले कथित बाबा पर पुणे की महिला से करोड़ों रुपये ठगने का आरोप लगा है.

आजमगढ़ में पुलिस ने खुद को डिप्टी एसपी बताकर लोगों से ठगी करने वाले फर्जी सीओ को गिरफ्तार किया है.

जोधपुर में व्यापारी से 2.45 करोड़ रुपये की कथित ठगी के मामले में पुलिस ने ‘लेडी डॉन’ सुनीता बिश्नोई को गिरफ्तार किया है.

शंघाई में दोस्ती के भरोसे एक शख्स ने अपने ही करीबी दोस्तों को लाखों रुपये का चूना लगा दिया. आरोपी ने खाली पड़े फ्लैट का ताला बदलवाकर उसे अपना बताकर बेच दिया. बाद में सीसीटीवी फुटेज से पूरे फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ.

भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी को ब्रिटेन की अदालत से बड़ा झटका लगा है. लंदन की कमर्शियल कोर्ट ने बैंक ऑफ इंडिया के पक्ष में फैसला सुनाते हुए नीरव मोदी को 100 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान करने का आदेश दिया है.

सुप्रीम कोर्ट ने 200 करोड़ रुपये की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी सुकेश चंद्रशेखर की पत्नी लीना मारिया पॉलोज की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है.

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बैंक लोन धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में रिलायंस टेलीकॉम लिमिटेड के पूर्व डायरेक्टरों सतीश सेठ और गौतम बी. दोषी को गिरफ्तार किया है. सीबीआई द्वारा एसबीआई के साथ 114.98 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में दर्ज एफआईआर के आधार पर यह कार्रवाई हुई है.

PG fraud gang: राजस्थान के मानसरोवर थाना पुलिस ने PG और हॉस्टल के नाम पर मकान मालिकों को धोखा देने वाले संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है. मुख्य आरोपी कृष्ण कुमार स्वामी गिरफ्तार अन्य सदस्यों की तलाश जारी.

सुकेश चंद्रशेखर की पत्नी लीना पॉलोज की जमानत याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई पूरी हो गई है. दिल्ली पुलिस ने लीना के दुबई भागने का डर जताते हुए जमानत का विरोध किया है.

82 वर्षीय बुजुर्ग के साथ हुए 22.92 करोड़ के 'डिजिटल अरेस्ट' फ्रॉड मामले में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र, RBI और 7 प्राइवेट बैंकों को नोटिस भेजा है. कंबोडिया से संचालित इस गैंग ने बुजुर्ग को डराकर उनकी उम्र भर की कमाई लूट ली.