India Pakistan Conflict: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की बैठक में भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान के झूठे दावों और उसके आतंकी चेहरे को बेनकाब किया है. भारतीय प्रतिनिधि रघु पुरी ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान भारतीय वायुसेना की कार्रवाई का जिक्र करते हुए पाकिस्तान के तथाकथित ‘जीत’ के दावों पर करारा तंज कसा और उसे आतंकवाद का गढ़ करार दिया.
भारत ने संयुक्त राष्ट्र के मंच पर स्पष्ट कर दिया कि पाकिस्तान आतंकवाद का शिकार नहीं, बल्कि उसका जनक है. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में भारतीय सेना के पराक्रम के बाद पाकिस्तान के झूठे प्रचार और उसकी आंतरिक बदहाली को दुनिया के सामने लाकर भारत ने उसे कूटनीतिक स्तर पर करारा जवाब दिया है.
संयुक्त राष्ट्र में भारत के फर्स्ट सेक्रेटरी रघु पुरी ने पाकिस्तानी प्रतिनिधि उस्मान जादून के बयानों का मुंहतोड़ जवाब दिया. रघु पुरी ने पाकिस्तान के जीत के दावों को भ्रम बताते हुए कहा, ‘अगर बमबारी से बर्बाद हुए एयरफील्ड और गड्ढों वाले रनवे पाकिस्तान को जीत जैसे लगते हैं, तो बेशक वे इसका आनंद ले सकते हैं.’ गौरतलब है कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद 7 मई 2025 को भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया था, जिसमें पाकिस्तान के कम से कम 11 मिलिट्री एयरबेस तबाह कर दिए गए थे.
रघु पुरी ने पाकिस्तान द्वारा आतंकवाद से पीड़ित होने के दावों को भी खारिज किया. उन्होंने कहा कि इस्लामाबाद ने जिस ‘फ्रेंकस्टीन मॉन्स्टर’ (बेकाबू राक्षस) को पड़ोसियों को नुकसान पहुंचाने के लिए बनाया था, अब उस पर उसका खुद का नियंत्रण खत्म हो चुका है. पड़ोसी देशों में तबाही मचाने के बाद अब यह राक्षस खुद पाकिस्तान की जमीन को भी निगल रहा है.
भारत ने पाकिस्तान की आंतरिक स्थिति को उजागर करने के लिए पंजाब प्रांत की मुख्यमंत्री मरियम नवाज और पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के बयानों का हवाला दिया. मरियम नवाज ने हाल ही में स्वीकार किया था कि 13 करोड़ की आबादी वाले पंजाब प्रांत को पड़ोसी देशों से ज्यादा खतरा अपने ही पड़ोसी प्रांतों (खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान) से है.
यह भी पढ़ें-रूस का सबसे बड़ा हवाई हमला? कीव समेत 12 क्षेत्रों में तबाही, 4 बच्चों समेत 19 की मौत
-भारत एक्सप्रेस
GST Council Meeting: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में आज 57वीं GST काउंसिल की…
Congress Black Day Protest: चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान INDIA गठबंधन के सांसदों…
Pakistan IMF Loan: अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) और पाकिस्तान के बीच स्टाफ-लेवल पर एक समझौता…
Ayodhya Baba Fraud: अयोध्या में टीवी पर पूजा-पाठ से समस्याएं दूर करने का दावा करने…
PM Modi On Nana Patekar Death: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर…
Government Jobs: सरकारी नौकरी में केवल जॉब सिक्योरिटी और सैलरी ही नहीं, बल्कि विदेश घूमने…