उत्तर प्रदेश

अयोध्या कैंट स्टेशन पर हाई टेंशन तारों के बीच ट्रेन की छत पर दौड़ा सरफिरा युवक, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

Ayodhya Cantt Railway Station Incident: मनमीत गुप्ता/अयोध्या: उत्तर प्रदेश के अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन पर बुधवार सुबह एक ऐसी हैरान कर देने वाली घटना घटी, जिसने रेलवे प्रशासन से लेकर यात्रियों तक के होश उड़ा दिए. यहां सियालदह-जम्मूतवी एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर-13151) की छत पर एक सिरफिरा युवक चढ़ गया और बोगी के ऊपर दौड़ने लगा. ऊपर से गुजर रहे हाई वोल्टेज बिजली के तारों के बीच युवक को इस तरह स्टंट करते देख स्टेशन पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया. गनीमत यह रही कि रेलवे पुलिस (GRP और RPF) की तत्परता और सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया और युवक की जान बच गई.

अयोध्या धाम उतरना था, पहुंच गया कैंट स्टेशन

मिली जानकारी के मुताबिक, ट्रेन की बोगी पर चढ़कर हंगामा काटने वाले इस युवक की पहचान अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के लवकुश नगर (रामघाट) के रहने वाले सोनू कुमार (पुत्र जयराम) के रूप में हुई है, जो हनुमानगढ़ी के पास का निवासी बताया जा रहा है. कहा जा रहा है कि सोनू अपने दो दोस्तों के साथ कहीं से ट्रेन के जरिए आ रहा था. उसे अयोध्या धाम जंक्शन पर ही उतरना था, लेकिन वह वहां नहीं उतरा और ट्रेन सीधे अयोध्या कैंट स्टेशन पहुंच गई. यहीं पर अचानक उसने यह खतरनाक हरकत कर डाली.

40 मिनट तक काटी गई बिजली

सोनू को ट्रेन की छत पर दौड़ते देख कुछ यात्रियों ने उसे आवाज देकर बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना. तुरंत इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी गई. मौके पर आरपीएफ (RPF) प्रभारी निरीक्षक हरीश कुमार शाही और जीआरपी (GRP) प्रभारी निरीक्षक अनिल प्रकाश सिंह अपनी टीम के साथ पहुंचे. युवक ऊपर दौड़ रहा था और ऊपर 25 हजार वोल्ट के हाई टेंशन तार थे. ऐसे में पुलिस ने सबसे पहले लाइन की बिजली (OHE) कटवाई ताकि युवक को करंट न लगे.

इसके बाद पुलिसकर्मियों ने काफी मशक्कत और मान-मनौव्वल के बाद सोनू को ट्रेन की छत से सकुशल नीचे उतारा. इस पूरे ड्रामे के चक्कर में सियालदह एक्सप्रेस करीब 40 मिनट तक स्टेशन पर ही खड़ी रही. GRP ने युवक को हिरासत में लेकर आरपीएफ के हवाले कर दिया है, जो अब उस पर कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रही है. हालांकि, युवक ट्रेन की बोगी पर क्यों चढ़ा था, इसकी वजह अभी साफ नहीं हो पाई है.

ये भी पढ़ें:खोड़ा कॉलोनी की किस्मत बदल देगा सूर्या चौहान का मर्डर? 1600 बदमाश ढूंढ रही पुलिस , 3 मदरसे बंद

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

डिनर के बाद एक ही कार से रवाना हुए मलाइका-अर्जुन, क्या रिश्ते को मिल रहा है दूसरा मौका?

Bollywood News: अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के एक साथ स्पॉट होने से उनके पैचअप…

6 minutes ago

‘न कोई कार बिकी, न रॉकेट उड़ा…फिर एलन मस्क ने 24 घंटे में कैसे कमा डाले 5.7 लाख करोड़?

एलन मस्क की नेटवर्थ महज 24 घंटे में करीब 65 अरब डॉलर बढ़कर 1.04 ट्रिलियन…

6 minutes ago

आसमान में मिलेगा लजीज खाना; नवी मुंबई एयरपोर्ट ने TajSATS से मिलाया हाथ, दोगुनी की इनफ्लाइट कैटरिंग क्षमता

Navi Mumbai Airport: नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (NMIA) ने सर्दियों के व्यस्त हवाई यातायात…

7 minutes ago

पंजाब सरकार को सुप्रीम कोर्ट से झटका, ओएसडी मामले में सीबीआई जांच के खिलाफ याचिका पर तुरंत सुनवाई से इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब सरकार की उस याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया,…

20 minutes ago

‘सड़क पर राहुल-प्रियंका, हिरासत में लिए गए अखिलेश!’ चुनाव आयोग के दफ्तर पर विपक्ष का हल्लाबोल

Election Commission Protest: दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्षी सांसदों ने संसद से निर्वाचन…

21 minutes ago