उत्तर प्रदेश

‘मरी मक्खियां और रबर की परत…’ रामनगरी के मंदिर में मिलावटी दूध, पराग डेयरी पर कार्रवाई की मांग

रामनगरी अयोध्या के जानकी घाट स्थित प्रसिद्ध डांडिया मंदिर में महंत रामलखन दास की पुण्यतिथि पर आयोजित भंडारे के दौरान दूध को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. मंदिर में खीर और प्रसाद तैयार करने के लिए मंगाए गए करीब 2 क्विंटल दूध की गुणवत्ता बेहद संदेहास्पद पाई गई. बताया जा रहा है कि यह दूध स्थानीय ‘पराग डेयरी’ से सप्लाई हुआ था.

भंडारे के लिए जैसे ही दूध के डिब्बे खोले गए, परिसर में दुर्गंध फैल गई. डिब्बे के भीतर दूध के ऊपर मरी हुई मक्खियां तैर रही थीं और रबर जैसी मोटी परतें जमी हुई मिलीं, जिसे देखकर मंदिर प्रबंधन और श्रद्धालु दंग रह गए.

रासायनिक मिलावट की आशंका

दूध की असामान्य और भयावह स्थिति को देखते हुए मंदिर से जुड़े लोगों ने इसमें हानिकारक रसायनों की मिलावट का अंदेशा जताया है. श्रद्धालुओं की सेहत और सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए मंदिर प्रबंधन ने इस दूध का प्रसाद बनाने में उपयोग नहीं किया.

खाद्य विभाग को तत्काल सूचित करने के बाद एहतियातन पूरे दो क्विंटल दूध को नाले में बहा दिया गया.

खाद्य विभाग ने सील किए सैंपल

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए डांडिया मंदिर के महंत व महामंडलेश्वर स्वामी गिरीश दास ने पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग को मौके पर बुलाया. सूचना मिलते ही खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने पहुंचकर दूध के सैंपल सील किए और विस्तृत जांच के लिए लैब भेज दिए.

महंत स्वामी गिरीश दास ने खाद्य सुरक्षा विभाग से निष्पक्ष जांच की मांग की है. उन्होंने कहा कि विभाग जल्द साफ करे कि दूध में दिख रही रबर जैसी परतें क्या थीं. यदि लैब रिपोर्ट में मिलावट या लापरवाही साबित होती है, तो पराग डेयरी प्रशासन के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए.

खाद्य पदार्थों की चेकिंग की मांग

अयोध्या में रोजाना लाखों श्रद्धालु रामलला के दर्शन के लिए पहुंचते हैं. ऐसे में प्रमुख मंदिरों में इस तरह के संदिग्ध दूध की आपूर्ति से श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य पर बड़ा खतरा मंडरा रहा है. महंत गिरीश दास ने मांग उठाई है कि प्रशासन को न केवल डेयरियों, बल्कि खुले बाजार में बिक रहे दूध और अन्य खाद्य सामग्रियों की भी बड़े पैमाने पर गुणवत्ता जांच करनी चाहिए.

यह भी पढ़ें: अफसर की मूंछ छोटी पड़ी तो अखिलेश ने मंच पर बुलाया, जानिए यूपी में क्यों गरम हुआ सियासी पारा

-भारत एक्सप्रेस

Manmeet

Recent Posts

महाराष्ट्र में धारावी एक्सपीरियंस सेंटर से इलाके के निवासियों के बीच बढ़ेगा भरोसा: CM देवेंद्र फडणवीस

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि “धारावी एक्सपीरियंस सेंटर से निवासियों को रीडेवलपमेंट…

7 minutes ago

राम दरबार से लेकर पैरालंपिक तक… पीएम मोदी के स्मृति चिह्नों की नीलामी में जानें क्या-क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले स्मृति चिह्नों की ई-नीलामी के आठवें संस्करण की समय सीमा…

10 minutes ago

पहाड़ों की रानी में ट्रैफिक का बुरा हाल! देहरादून-मसूरी मार्ग पर लगी गाड़ियों की लंबी कतारें

2 अक्टूबर की छुट्टी पर मसूरी में भारी ट्रैफिक जाम लग गया. देहरादून-मसूरी मार्ग पर…

16 minutes ago

‘जय जवान, जय किसान’ के उद्घोषक लाल बहादुर शास्त्री, सादगी और फौलादी इरादों का अद्वितीय संगम

लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर विशेष. जानिए कैसे 'जय जवान, जय किसान' का…

33 minutes ago