उत्तर प्रदेश

‘वे निर्लज्ज..’, अयोध्या प्रायश्चित पूजन के बीच किस पर फायर हो गए शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद?

Prayashchit Pujan Ram Mandir: अयोध्या/मनमीन गुप्ता: अयोध्या के भव्य रामजन्मभूमि मंदिर में हुई दान चोरी की घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. एक तरफ जहां इस भयंकर चूक और अपवित्रता से आहत होकर मंदिर परिसर में देश भर से आए 70 वैदिक आचार्य शुद्धिकरण के लिए 9 दिन का ‘प्रायश्चित पूजन’ कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ इस मुद्दे पर सियासत ने भयंकर रूप ले लिया है. अयोध्या पहुंचे ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने राम मंदिर ट्रस्ट और यूपी सरकार पर अब तक का सबसे तीखा हमला बोल दिया है.

70 आचार्यों का 9 दिवसीय अनुष्ठान

चोरी जैसी घटना से मंदिर की पवित्रता भंग होने के बाद, ट्रस्ट ने इसे अपनी बड़ी चूक माना है. मंदिर के गर्भगृह और परकोटा सहित कई स्थानों पर वैदिक मंत्रोच्चार, हवन, रुद्राभिषेक और रामार्चन वाल्मीकि रामायण का पाठ किया जा रहा है. अलग-अलग राज्यों से आए 70 आचार्य विधि-विधान से भगवान राम से क्षमा याचना कर रहे हैं. भारत एक्सप्रेस संवाददाता मनमीत गुप्ता से बात करते हुए आचार्य विट्ठल ने इस प्रायश्चित अनुष्ठान के महत्व को समझाया.

चंपत राय का इस्तीफा सिर्फ अफवाह (Swami Avimukteshwaranand On Ram Mandir)

जहां एक तरफ मंदिर के भीतर भगवान से क्षमा मांगी जा रही है, वहीं बाहर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने ट्रस्ट को आड़े हाथों ले लिया. उन्होंने राम मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देवगिरी को सरेआम “निर्लज्ज” करार दिया. शंकराचार्य ने कहा कि जब रामलला के खजाने में चोरी हुई, तो कोषाध्यक्ष का यह कहना कि ‘मुझे इससे कोई मतलब नहीं’, बेहद गैर-जिम्मेदाराना है.

ये भी पढ़ें: ड्रैगन को पिंच कर रहे हैं डोनाल्ड ट्रंप: होगा अमेरिका VS चीन या कोई और है बात? NYT ने खोली पोल

इतना ही नहीं, उन्होंने चंपत राय को लेकर भी बड़ा दावा किया. उन्होंने कहा कि चंपत राय के इस्तीफे की बात सिर्फ एक अफवाह थी, जो लोगों का ध्यान भटकाने के लिए फैलाई गई.

लि का बकरा बनाए गए छोटे कर्मचारी (Ram Mandir Chanda Chori Update)

शंकराचार्य ने इस पूरे मामले की एसआईटी (SIT) रिपोर्ट पर भी गंभीर सवाल खड़े किए हैं. उनका आरोप है कि पुलिस ने जिन लोगों को गिरफ्तार किया है, उन्हें केवल ‘बलि का बकरा’ बनाया गया है, जबकि चोरी के असली जिम्मेदारों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई. आपको बता दें कि शंकराचार्य इन दिनों ‘गौ माता को राष्ट्र माता’ घोषित किए जाने की मांग को लेकर जनजागरण यात्रा पर हैं. उनकी यह यात्रा रुदौली, मिल्कीपुर और गोसाईगंज होते हुए अयोध्या पहुंची है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

7 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

7 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

8 hours ago

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

8 hours ago

उत्तरकाशी में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के भूकंप से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग

Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…

8 hours ago