उत्तर प्रदेश

अयोध्या की सरयू नदी के बीचों-बीच नाव पर खुली बीयर की बोतलें, मटन उड़ाते युवकों का VIDEO वायरल

Saryu River Beer Party: धर्म नगरी अयोध्या से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने राम भक्तों और श्रद्धालुओं को आक्रोशित कर दिया है. पवित्र मां सरयू की मर्यादा को ताक पर रखकर कुछ युवकों द्वारा नदी के बीचों-बीच नाव पर बीयर और मटन पार्टी उड़ाने का मामला प्रकाश में आया है. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों और संतों में भारी गुस्सा है.

अयोध्या के थाना कैंट स्थित गुप्तारघाट पर मां सरयू नदी के बीच नाव पर चार युवकों द्वारा बीयर और मटन पार्टी करने का वीडियो वायरल हुआ है. प्रतिदिन हजारों श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र इस घाट पर ऐसी हरकत से लोगों में आक्रोश है. पुलिस वायरल वीडियो की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रही है.

पवित्र सरयू नदी के बीचों-बीच उड़ा रहे थे पार्टी (Ayodhya Viral Video)

यह हैरान करने वाला मामला अयोध्या के कैंट थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले प्रसिद्ध गुप्तारघाट का बताया जा रहा है. वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मां सरयू की पवित्र अविरल धारा के बीचों-बीच एक नाव खड़ी है. इस नाव पर बैठकर चार युवक बड़े आराम से बीयर के कैन खोल रहे हैं और मटन पार्टी का लुत्फ उठा रहे हैं.

श्रद्धालुओं की आस्था और सरयू की मर्यादा के साथ खिलवाड़ (Guptar Ghat Ayodhya)

गौरतलब है कि अयोध्या के गुप्तारघाट पर प्रतिदिन देश-विदेश से हजारों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं और मां सरयू की पवित्र धारा में आस्था की डुबकी लगाते हैं. ऐसे पावन धार्मिक स्थल पर निषाद समुदाय के इन युवकों द्वारा खुलेआम मांस-मदिरा का सेवन करने से सरयू नदी की मर्यादा तार-तार हुई है, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर भी लोग तीखी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

पुलिस जांच में जुटी (Ayodhya Police)

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वीडियो में दिख रहे चारों युवक गुप्तारघाट के ही स्थानीय निवासी बताए जा रहे हैं. वीडियो के तेजी से इंटरनेट पर वायरल होने के बाद अब यह मामला पुलिस के संज्ञान में भी आ गया है. कैंट थाना पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर युवकों की शिनाख्त कर आगे की विधिक कार्रवाई में जुट गई है.

यह भी पढ़ें:  माता वैष्णो देवी और अमरनाथ यात्रा अस्थाई रूप से रोकी गई, खराब मौसम की वजह से प्रशासन ने लिया फैसला

-भारत एक्सप्रेस

Shubhra Rai

Recent Posts

गेहूं-धान छोड़िए! अब इस फसल से होगी नोटों की बारिश, बिहार सरकार देगी ₹36,000 की भारी छूट

पारंपरिक फसलों से हटकर किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए बिहार सरकार ने बांस ('ग्रीन…

20 minutes ago

नवरात्रि में हिंदू मंदिर पर खूनखराबे की साजिश; 300 गोलियां लेकर पहुंचा युवक, टल गया बड़ा हादसा

Chicago Hindu Temple Attack Plot: अमेरिका के इलिनोइस में एक 19 वर्षीय युवक को हिंदू…

30 minutes ago

IISc Genetic Course: आईआईएससी ने शुरू किया जेनेटिक इंजीनियरिंग कोर्स, फटाफट करें अप्लाई

Genetic Engineering Course: साइंस के स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खुशखबरी है. IISc बैंगलोर ने 'एडवांसेस…

31 minutes ago

‘जो देवी सभी प्राणियों में शक्ति रूप में विद्यमान हैं…’, पीएम मोदी ने मां स्कंदमाता की स्तुति में साझा किया खास मंत्र

Pm modi: नवरात्रि के पांचवें दिन पीएम नरेंद्र मोदी ने मां स्कंदमाता को नमन करते…

58 minutes ago

महाराष्ट्र में सुबह-सुबह कांपी धरती, हिंगोली में भूकंप के झटकों से लोगों की खुली नींद

Maharashtra Earthquake: महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में 15 अक्टूबर 2026 की सुबह 2.9 तीव्रता का…

1 hour ago

बिग बॉस के घर में अब नहीं होगी नकुल ढुल की वापसी! इंस्टा स्टोरी ने कर दिया सब कुछ साफ

बिग बॉस 20 से बाहर आते ही सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर नकुल ढुल (मीठू डॉन) ने…

1 hour ago