उत्तर प्रदेश

‘वो सपा के थे और रहेंगे…’, आजम खान के बसपा में शामिल होने के अटकलों पर शिवपाल सिंह यादव ने लगाया विराम

Azam Khan Release Sitapur Jail: समाजवादी पार्टी के महासचिव आजम खान को आज सीतापुर जेल से रिहा कर दिया गया. आजम की रिहाई के बाद से ही कयास लगाये जा रहे हैं कि वो समाजवादी पार्टी छोड़कर बहुजन समाज पार्टी का दामन थाम सकते हैं. जिसको लेकर अब समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल यादव ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि सपा महासचिव किसी और पार्टी में शामिल नहीं होंगे.

आजम खान दो सालों के बाद जेल से जमानत पर रिहा हुए हैं. आजम को जेल से लेने उनके बेटे अब्दुल्ला आजम समेत समाजवादी पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता सीतापुर जेल पहुंचे थे.

इटावा में पत्रकारों से मुखातिब हुए शिवपाल

आजम खान को लेकर इटावा में पत्रकारों ने जब शिवपाल सिंह यादव से पूछा तो उन्होंने कहा कि आजम खान के बसपा या किसी अन्य दल में शामिल होने का सवाल ही पैदा नहीं होता. उन्होंने कहा कि वो सपा को छोड़कर किसी और दल में नहीं जाएंगे.

कोर्ट के फैसले का शिवपाल सिंह यादव ने किया स्वागत

शिवपाल सिंह यादव ने आजम खान की रिहाई पर कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाये. उन्होंने कहा कि आजम खान को सैकड़ों झूठे केसों में फंसाकर जेल भेजा गया था. समाजवादी पार्टी पहले भी और अब भी आजम खान की पूरी मदद कर रही है. उनके किसी और दल में शामिल होने की खबर महज अफवाह है. इसमें कोई सच्चाई नहीं है.

ये भी पढ़ें- “कलम को फेंका नहीं पूजा जाता है…”, कलम फेंकने के वायरल वीडियो पर तेजस्वी को तेज प्रताप ने दी नसीहत

इन केसों में मिली जमानत

आजम खान पर लूट, धोखाधड़ी और डकैती सहित अलग-अलग कुल 53 मामलों में जमानत मिली है. एमपी-एमएलए कोर्ट ने सोमवार को 19 केसों में जमानत दे दी थी. जिसके बाद जमानत की औपचारिकताएं पूरे करने के बाद उन्हें जेल से बाहर निकाला गया. आजम खान को डूंगरपुर केस में 10 साल की सजा हुई थी. जिस मामले में भी हाईकोर्ट ने जमानत दे दी है.

– भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

हर घर में गूंजती है जिनकी आरती: जानिए कौन थे ‘ओम जय जगदीश हरे’ के अमर रचयिता पंडित श्रद्धाराम फिल्लौरी

Hindi Literature: विश्व प्रसिद्ध आरती 'ओम जय जगदीश हरे' के रचयिता पंडित श्रद्धाराम फिल्लौरी न…

51 seconds ago

सुप्रीम कोर्ट ने मिलन प्रधान की अंतरिम जमानत के खिलाफ बंगाल पुलिस की तत्काल सुनवाई ठुकराई

सुप्रीम कोर्ट ने नंदीग्राम से कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की अंतरिम जमानत को चुनौती देने…

13 minutes ago

थाने में झाड़ू, बाहर JCB और रामधुन… डबरा नपा में तालेबंदी के बाद 5 घंटे तक चला हाई-वोल्टेज ड्रामा

Gwalior News: ग्वालियर के डबरा में बेसहारा गोवंश की दुर्दशा से नाराज गौ सेवकों ने…

18 minutes ago

लालू परिवार के मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ा बदलाव, अब स्पेशल जज प्रशांत कुमार के हाथ में कमान

लैंड फॉर जॉब से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कानूनी प्रक्रिया एक नए मोड़ पर…

21 minutes ago

न एक्टिंग की कमाई, न कोई बड़ा प्लान…600 मिलियन डॉलर का बिजनेस; पूरी कमाई जरूरतमंदों को कर दी दान

Paul Newman Charity: हॉलीवुड एक्टर पॉल न्यूमैन ने 1982 में दोस्तों को गिफ्ट देने के…

31 minutes ago