Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

“कलम को फेंका नहीं पूजा जाता है…”, कलम फेंकने के वायरल वीडियो पर तेजस्वी को तेज प्रताप ने दी नसीहत

Bihar Chunav 2025: तेज प्रताप यादव ने कहा कि तेजस्वी मेरे छोटे भाई हैं. उनको सीख देना चाहता हूं कि कलम को कभी फेंका नहीं जाता है. कलम की पूजा की जाती है. हमलोग पूजा करते हैं कलम की.

Bihar Chunav 2025

Bihar Chunav 2025: विधानसभा चुनाव से पहले बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के परिवार में मचा घमासान रुकने का नाम नहीं ले रहा है. एक तरफ रोहिणी आचार्य ने तेजस्वी यादव के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है. तो वहीं दूसरी तरफ तेज प्रताप यादव भी लगातार अपने छोटे भाई के खिलाफ बयान दे रहे हैं. अब एक वीडियो फिर वायरल हो रहा है. जिसमें एक चुनाव अभियान के द्वौरान तेजस्वी यादव के द्वारा कलम भीड़ में फेंकने के वायरल वीडियो पर तेज प्रताप यादव ने निशाना साधा है.

उन्होंने तेजस्वी यादव को नसीहत देते हुए कहा कि, कलम की पूजा होती है. उसे मां सरस्वती माना जाता है, नेता प्रतिपक्ष होने के नाते आपको ऐसा नहीं करना चाहिये.

तेजस्वी यादव का कलम फेंकने का वीडियो हुआ वायरल

तेज प्रताप यादव वायरल हो रहे वीडियो में कह रहे हैं कि, तेजस्वी यादव किसी सभा में कलम फेंक रहे थे. उनके कलम फेंकने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. जिसपर प्रशांत किशोर ने चुटकी ली.

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने आगे कहा कि तेजस्वी मेरे छोटे भाई हैं. उनको सीख देना चाहता हूं कि कलम को कभी फेंका नहीं जाता है. कलम की पूजा की जाती है. हमलोग पूजा करते हैं कलम की.

कलम को फेंकें नहीं सम्मान दें तेजस्वी

तेज प्रताप यादव ने आगे कहा कि कलम की पूजा कर हम मां सरस्वती की वंदना करते हैं. लाला समाज के लोग कलम दवात की पूजा करते हैं. कलम दवात की पूजा को चित्रगुप्त पूजा कहते हैं. इसलिए कलम को कभी फेंकना नहीं चाहिये.

तेजस्वी यादव के द्वारा कलम फेंकने के वायरल वीडियो पर तेज प्रताप ने कहा कि कलम को हमेशा रिस्पेक्ट से लोगों को देना चाहिये. यह सीख ले लें तेजस्वी यादव.

ये भी पढ़ें- क्या आपने भी गाड़ी पर लिखा रखी है जाति का नाम? तो हो जाइये सावधान, योगी सरकार का नया फरमान जान लीजिये

तेज प्रताप लगातार कर रहे बयानबाजी

बता दें कि, तेज प्रताप यादव का अनुष्का यादव के साथ फोटो वायरल होने के बाद लालू प्रसाद यादव ने उन्हें पार्टी और परिवार से निकाल दिया. जिसके बाद से तेज प्रताप यादव लगातार पार्टी और पार्टी के भीतर उनके विरोधियों के खिलाफ बोल रहे हैं. तेज प्रताप यादव ने पार्टी के भीतर मौजूद अपने विरोधियों को जयचंद की संज्ञा देते हुए उन्हे उजागर करने की बात कही है.

वहीं 18 सितंबर को लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य के द्वारा तेजस्वी यादव के करीबी संजय यादव के खिलाफ एक पोस्ट किया गया. जिसको लेकर सियासी घमासान मचने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर राजद और लालू प्रसाद यादव को अनफॉलो कर दिया. जिसके बाद से बिहार के सियासी गलियारे में लालू परिवार के अंदर कलह को लेकर चर्चाएं गर्म हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital