Azamgarh Public School Viral Video: आजमगढ़ के एक प्राइवेट स्कूल में बच्चों को धार्मिक शिक्षा देने का मामला जोर पकड़ लिया है. स्कूल में छोटे-छोटे बच्चों को धार्मिक कट्टरता का पाठ पढ़ाया जा रहा था. जिसका अब वीडियो वायरल हो रहा है.
दरअसल यह पूरा मामला आजमगढ़ के रानी की सराय क्षेत्र में स्थित आजमगढ़ पब्लिक स्कूल का है. वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि बोर्ड के पास कुछ बच्चे स्कूल ड्रेस पहनकर एक कतार में खड़े दिखाई दे रहे हैं. जबकि पीछे से एक महिला टीचर बच्चों से धार्मिक सवाल पूछती नजर आ रही है, जिसका बच्चे जवाब दे रहे हैं.
जानकारी के मुताबिक यह वीडियो 23 दिसंबर का बताया जा रहा है. आजमगढ़-बनारस मार्ग पर पड़ने वाले इस आजमगढ़ पब्लिक स्कूल के मालिक समाजवादी पार्टी के विधान परिषद सदस्य शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली को बताया जा रहा है. वायरल वीडियो को लेकर अब स्कूल सवालों के घेरे में है.
ये भी पढ़ें- एशिया की सबसे अमीर म्युनिसिपलिटी: अरबों का बजट और ‘मिनी सरकार’ वाली ताकत, आखिर क्या है BMC का सच?
वायरल हो रहे इस वीडियो को लेकर स्कूल में पढ़ने वाले एक बच्चे के पिता नीरज सिंह ने चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि इस वीडियो को देखकर मन में डर बैठ गया है. उन्होंने कहा कि जो स्कूल सीबीएसई बोर्ड की मान्यता लेकर स्कूल चला रहा है उसमें अगर मजहबी शिक्षा दी जा रही है. यह बहुत चिंता वाली बात है. उन्होंने कहा कि पता नहीं इन लोगों को इतनी ताकत कैसे मिल जाती है कि वो स्कूल में मजहबी शिक्षा देने लगते हैं. नीरज सिंह ने इस दौरान गुड्डू जमाली को भी आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि स्कूल अपने संचालक से शिक्षा लेकर ये सब करा रहा है, कि तुमलोग ऐसा करो कुछ भी नहीं होगा.
वहीं इस मामले को लेकर स्कूल की प्रिंसिपल रूपल ने कहा कि हमलोगों के संज्ञान में ये मामला आया है. हम इसपर एक्शन भी लेने जा रहे हैं.
वहीं बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि वह आजमगढ़ पब्लिक स्कूल का ही वीडियो है. ये बच्चे नर्सरी कक्षा के थे, लेकिन यह उर्दू की कक्षा थी. जिन बच्चों का वीडियो वायरल हुआ है वो सारे बच्चे मुस्लिम समुदाय के थे.
-भारत एक्सप्रेस
Indian Cricket Team: भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना टी20 इंटरनेशनल में 5,000 रन पूरे करने से…
बिहार MLC चुनाव के बीच JDU विधायक Anant Singh का सनसनीखेज कबूलनामा. बोले- जब नीतीश…
Gold Price Today: देश में सोने के आयात में भारी गिरावट के बावजूद आज घरेलू…
Bhind Snehlata Murder Case: मध्य प्रदेश के भिंड में बिहार की नर्सिंग छात्रा स्नेहलता के…
Army Soldier Girl Game: स्टोन-पेपर-सिजर के मुकाबले में छोटी बच्ची ने आर्मी जवान को बार-बार…
Chandni Raatein Play: रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में हिंदी नाटक 'चांदनी रातें' का मंचन किया…