उत्तर प्रदेश

Adani Enterprises द्वारा तैयार एक्सप्रेसवे पर टोल बूथ का बदायूं में सफल ट्रायल, फास्टैग से अपने आप खुला बैरियर

उत्‍तर प्रदेश में बदायूं से होते हुए निकले गंगा एक्सप्रेसवे पर खास टोल सुविधा जल्द ही शुरू होने वाली है. अदाणी इंटरप्राइजेज द्वारा बनाए जा रहे इस एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 146 पर स्थित टोल बूथ का ट्रायल शुक्रवार को सफल रहा. एक वाहन जब टोल बूथ के पास पहुंचा तो उस पर लगे फास्टैग को स्कैनर ने पढ़ लिया और बूम बैरियर अपने आप खुल गया. वाहन को रुकने की भी जरूरत नहीं पड़ी.

यह ट्रायल देखने के लिए कंपनी के अधिकारी और इंजीनियर मौके पर मौजूद थे. वे खुश नजर आ रहे थे क्योंकि सब कुछ बिना किसी दिक्कत के काम कर रहा था. कंपनी ने बताया कि ग्रुप 2, 3 और 4 के बाकी टोल बूथों पर भी काम तेजी से चल रहा है. जल्द ही सभी टोल बूथों पर इसी तरह का ट्रायल पूरा कर लिया जाएगा.

बदायूं से प्रयागराज तक बना गंगा एक्सप्रेसवे

गंगा एक्सप्रेसवे का बदायूं से प्रयागराज तक का हिस्सा अदाणी इंटरप्राइजेज बना रही है. यह एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश के कई जिलों को जोड़ेगा और यात्रा का समय काफी कम कर देगा. टोल बूथों पर फास्टैग सिस्टम लगने से वाहनों की लंबी कतारें नहीं लगेंगी और यात्रा आसान हो जाएगी.

इस एक्सप्रेसवे से विकास को नई गति मिलेगी

लोगों का कहना है कि यह एक्सप्रेसवे बनने से क्षेत्र में विकास को नई गति मिलेगी. किसान अपनी फसल जल्दी बाजार पहुंचा सकेंगे और व्यापार बढ़ेगा. कंपनी का दावा है कि पूरा प्रोजेक्ट तय समय पर पूरा हो जाएगा.

पीएम मोदी ने लोगों के जीवन में बदलाव लाने वाला एआई बनाने के लिए प्रेरित किया, स्टार्टअप्स शुरू करने वाले दिग्गजों ने दिया यह जवाब

Bharat Express Desk

Recent Posts

रूसी सेना में भर्ती होना मौत को दावत! भारत सरकार की सख्त एडवाइजरी- पैसों के लालच में न लें जानलेवा जोखिम

Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच भारत सरकार ने बुधवार को एक बार फिर…

1 hour ago

‘कैबिनेट सेक्रेटरी को पत्र लिखना प्रोटोकॉल के खिलाफ’, चुनाव आयोग के पूर्व अधिकारी का बड़ा खुलासा

Election Commission Dispute: भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के पूर्व संयुक्त निदेशक मोहम्मद अमीन ने बुधवार…

2 hours ago

दंगाइयों की गली-गली खाक छान रही पुलिस, शाही मस्जिद उपद्रव में 8 FIR दर्ज, 20 दबोचे गए

Ujjain Riot: सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत चल रहे चौड़ीकरण कार्य के दौरान हुए उपद्रव…

2 hours ago

1 मिनट में 17 हजार फीट नीचे आया विमान, भारतीय पायलट ने ऐसे लड़ते हुए संभाली प्लेन और बचा ली 180 जिंदगियां!

Flydubai Hijacking: विमान के ओमानी को-पायलट ने मुख्य पायलट स्मित मचार पर चाकू से हमला…

3 hours ago

सर्दियों से पहले दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर सख्ती, बिना PUC सर्टिफिकेट नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल-CNG

CAQM Pollution Action Plan: दिल्ली-NCR में सर्दी आते ही प्रदूषण का ग्राफ बढ़ जाता है,…

3 hours ago