उत्तर प्रदेश

नदी में बार-बार उछाला, पटका और फिर… सरयू किनारे खूंखार मगरमच्छ का खौफनाक हमला, देखें VIDEO

Crocodile Attack Case: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां घाघरा (सरयू) नदी के किनारे हाथ-पैर धो रहे 12 वर्षीय सुनील सिंह को एक विशालकाय मगरमच्छ ने अपना शिकार बना लिया. मगरमच्छ बच्चे को गहरे पानी में खींच ले गया और उसे बार-बार उछालकर पटकने के बाद निगल गया. ग्रामीणों ने टॉर्च की रोशनी में 5 घंटे का सर्च ऑपरेशन चलाकर नदी से मासूम का क्षत-विक्षत आधा शव बरामद किया. सुनील अपने माता-पिता की मौत के बाद अनाथ था और अपने चाचा के साथ रहता था.

हाथ-पैर धोते वक्त अचानक हुआ हमला (12-Year-Old Killed by Crocodile)

बहराइच के बौंडी थाना क्षेत्र के मुरौवा गांव का रहने वाला 12 वर्षीय सुनील सिंह गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे अपने चाचा विजय राज सिंह के साथ खेत में धान की रोपाई करने गया था. शाम को काम खत्म करने के बाद दोनों पास ही बहने वाली घाघरा नदी के किनारे हाथ-पैर धोने पहुंचे. सुनील अभी पानी से हाथ-मुंह धो ही रहा था कि अचानक नदी से एक आदमखोर मगरमच्छ निकला और उसने पलक झपकते ही मासूम पर हमला कर दिया और उसे अपने मजबूत जबड़ों में जकड़ लिया.

मगरमच्छ का खौफनाक तांडव और बेबस ग्रामीण (Bahraich crocodile attack)

सुनील को जबड़े में दबाकर मगरमच्छ पानी के बीच ले गया. वहां उसने बच्चे को दो-तीन बार हवा में उछाला और बेरहमी से पानी की सतह पर पटका. सुनील खुद को बचाने के लिए तड़पता रहा और हाथ-पैर मारता रहा, लेकिन मगरमच्छ की पकड़ ढीली नहीं हुई. किनारे पर खड़े चाचा और चीख-पुकार सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने मगरमच्छ पर ईंट-पत्थर फेंके, लेकिन वे बेबस रहे. देखते ही देखते मगरमच्छ बच्चे के आधे शरीर को निगलते हुए गहरे पानी में गायब हो गया. इस खौफनाक मंजर का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है.

टॉर्च की रोशनी में 5 घंटे चला सर्च ऑपरेशन (crocodile swallows boy in Bahraich)

शाम ढलने और अंधेरा होने के बावजूद ग्रामीणों ने हिम्मत नहीं हारी. नदी का तेज बहाव होने के कारण ग्रामीणों ने बांस-बल्ली और टॉर्च की रोशनी के सहारे करीब 500 मीटर के दायरे में सर्च ऑपरेशन चलाया. करीब 5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद, रात करीब 10 बजे घटनास्थल से 300 मीटर दूर नदी में सुनील का क्षत-विक्षत आधा शव उतराता हुआ मिला. मगरमच्छ बच्चे की कमर के नीचे का पूरा हिस्सा खा चुका था. शुक्रवार सुबह पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा.

अनाथ बच्चों के सिर से उठा आखिरी सहारा (Tragic Wildlife Attack in Bahraich)

मृतक सुनील के माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है. पिता बुधराज की 5 साल पहले और मां की 7 साल पहले बीमारी से मौत हो गई थी. चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर का सुनील ही घर का इकलौता चिराग था. उसकी मौत के बाद बड़ी बहन सुमन (14), छोटा भाई संजय (10) और छोटी बहन सीमा (7) का रो-रोकर बुरा हाल है. प्रशासन की तरफ से एसडीएम प्रकाश सिंह ने पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया है.

यह भी पढ़ें: मासूम छात्र के बैग में छिपी बैठी थी ‘नागिन’, बच्चे ने चैन खोली तो फुफकारती हुई आई बाहर; जानें पूरा मामला

-भारत एक्सप्रेस 

Shubhra Rai

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

5 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

5 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

5 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

6 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

6 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

6 hours ago