आस्था

10 जनवरी 2025 का राशिफल: Tarot Cards से जानें, कौन सी राशि को मिलेगा बड़ा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क

टैरो कार्ड्स जीवन में होने वाली अच्छी और बुरी घटनाओं के बारे में जानकारी देते हैं. आज, शुक्रवार 10 जनवरी 2025 का दिन बिजनेस, करियर, शिक्षा, लव लाइफ और जॉब के लिहाज से कैसा रहेगा, आइए जानते हैं सभी राशियों का टैरो राशिफल.

मेष (Aries)

आज का दिन मेष राशि वालों के लिए बेहद खास है. किसी पुराने मित्र से मुलाकात के योग बन रहे हैं. हालांकि, विपरीत लिंगी व्यक्तियों से दूरी बनाए रखें, अन्यथा परेशानी खड़ी हो सकती है.

वृषभ (Taurus)

वृषभ राशि के लोगों को आज सतर्क रहने की जरूरत है. कार्यस्थल पर किसी से बहस करने से बचें, नहीं तो मुश्किलें बढ़ सकती हैं. परिवार में खुशी का माहौल रहेगा. अनावश्यक बातचीत से बचें.

मिथुन (Gemini)

मिथुन राशि वालों को आज धैर्य बनाए रखने की सलाह दी जाती है. क्रोध आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है. किसी भी कार्य में जोखिम उठाने से बचें और सोच-समझकर उत्तर दें.

कर्क (Cancer)

कर्क राशि के लोग आज कामकाज में व्यस्त रहेंगे. आर्थिक जरूरतों को पूरा करने के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है. अपनी इच्छाओं पर नियंत्रण रखें और अनावश्यक खर्च से बचें.

सिंह (Leo)

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन अनुकूल है. घर-परिवार में माहौल सुखद रहेगा. धन और वित्तीय सहायता प्राप्त करने के लिए प्रयास करें, यह समय आपके पक्ष में रहेगा.

कन्या (Virgo)

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन सफलता लेकर आएगा. नौकरी ढूंढ रहे लोगों को अच्छा अवसर मिल सकता है. किसी बात को लेकर लालच से बचें और अपने प्रयासों को जारी रखें.

तुला (Libra)

तुला राशि वालों को आज पदोन्नति के अच्छे अवसर मिल सकते हैं. आप अपनी बुद्धिमत्ता का सही उपयोग करेंगे और परिस्थितियों को अपने पक्ष में करने में सफल रहेंगे.

वृश्चिक (Scorpio)

वृश्चिक राशि के अविवाहित लोगों के लिए विवाह के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं. विद्यार्थी वर्ग के लिए भी दिन अनुकूल है. वे अच्छा प्रदर्शन करेंगे और भविष्य से जुड़े निर्णय लेने में सफल रहेंगे.

धनु (Sagittarius)

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा. शादीशुदा और प्रेम संबंधों में समय मिश्रित रहेगा. विद्यार्थी वर्ग समय का सदुपयोग करने में सक्षम रहेंगे.

मकर (Capricorn)

मकर राशि वालों को प्रेम संबंधों में लापरवाही से बचने की जरूरत है. भविष्य को लेकर योजनाएं बनाते समय सूझबूझ से काम लें.

कुंभ (Aquarius)

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन लाभकारी रहेगा. नौकरी और व्यवसाय में लाभ के अवसर मिल सकते हैं. आलस्य को खुद पर हावी न होने दें, वरना महत्वपूर्ण कार्य अटक सकते हैं.

मीन (Pisces)

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा. महत्वपूर्ण कार्य सफल होंगे और जीवनसाथी का भावनात्मक सहयोग मिलेगा. बाहरी व्यक्ति या स्थान से लाभ प्राप्त हो सकता है.

टैरो कार्ड्स के अनुसार, हर राशि के लिए आज का दिन अलग-अलग अनुभव लेकर आएगा. सही निर्णय और संयम से दिन को बेहतर बनाया जा सकता है.


यह भी पढ़ें- मकर संक्रांति 2025: सूर्य के मकर राशि में प्रवेश से जुड़ी है “खिचड़ी” की पौराणिक कथा, जानें शुभ मुहूर्त


-भारत एक्सप्रेस

Ashutosh Kumar Rai

आशुतोष कुमार राय, भारत एक्सप्रेस के साथ बतौर सब एडिटर जुड़े हैं और करीब 7 वर्ष से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले आशुतोष, पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. क्रिकेट, लाइफस्टाइल और राजनीति में खास दिलचस्पी है. देश-दुनिया और राजनीति की लेटेस्ट खबरों, विश्लेषण, इनसाइड स्टोरी और अपडेट्स के लिए आशुतोष को फॉलो करें… X Account: @AshuRai208

Recent Posts

बिहार में बड़ा सियासी बवंडर, दो निर्दलीय MLC के बीजेपी में शामिल होते ही भड़के तेजस्वी, कहा- संविधान का उड़ रहा मजाक

Tejashwi Yadav: बिहार में दो निर्दलीय विधान पार्षदों के बीजेपी में शामिल होने के बाद…

8 minutes ago

दिवाली से ठीक पहले महंगाई की तगड़ी खुराक…! बढ़ गए सिलेंडर के दाम, जानें क्या है नया रेट

LPG Cylinder Price Hike: तेल कंपनियों ने 1 नवंबर 2026 से 19 किलो वाले कमर्शियल…

24 minutes ago

अहोई अष्टमी पर ग्रहों की चाल में बड़ा बदलाव…! अचानक इन 4 राशियों पर बरसेगा बेहिसाब पैसा

रवि पुष्य नक्षत्र और अहोई अष्टमी के संयोग में 1 नवंबर 2026 का दिन ज्योतिषीय…

1 hour ago

रवि पुष्य नक्षत्र और अहोई अष्टमी पर दुर्लभ संयोग…! भूलकर भी न करें ये बड़ी गलती, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

1 नवंबर 2026 को रवि पुष्य नक्षत्र, सर्वार्थ सिद्धि योग और त्रिपुष्कर योग समेत कई…

1 hour ago

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया नोएडा में 50 हजार का इनामी माया त्यागी, दुजाना-भाटी गैंग से था कनेक्शन

Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…

9 hours ago

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

10 hours ago