उत्तर प्रदेश

भिंड में दर्दनाक हादसा, यूपी के 8 मजदूरों की मौत; सीएम योगी ने किया 2-2 लाख मुआवजे का ऐलान

Bhind Accident: मध्य प्रदेश के भिंड जिले में मंगलवार तड़के हुए दर्दनाक सड़क हादसे में उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के आठ मजदूरों की मौत हो गई. हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग-719 पर गोहद क्षेत्र के छीमका गांव के पास हुआ. घटना की जानकारी सामने आने के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर गहरा दुख जताया और मृतकों के परिवारों को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया.

सीएम योगी ने दिए निर्देश

सीएम योगी ने अधिकारियों को मध्य प्रदेश सरकार के साथ लगातार संपर्क में रहने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा है कि हादसे में जान गंवाने वाले यूपी के मजदूरों के शवों को उनके गृह जनपद तक पहुंचाने की व्यवस्था की जाए. साथ ही, घायल लोगों के बेहतर इलाज के लिए भी जरूरी इंतजाम करने को कहा गया है.

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर हादसे को बेहद पीड़ादायक बताया. उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए अधिकारियों को राहत और उपचार से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं जल्द पूरी करने के निर्देश दिए.

रात 1 बजे हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, हादसा रात करीब एक बजे हुआ. बताया जा रहा है कि हाईवे पर गायों का झुंड बैठा था. उसे बचाने की कोशिश में तेज रफ्तार पिकअप का संतुलन बिगड़ गया और वह सामने से आ रहे डंपर से जा टकराई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.

पिकअप में सवार सभी मजदूर लखीमपुर खीरी के रहने वाले थे. वे ग्वालियर क्षेत्र में धान की रोपाई का काम करने गए थे. काम खत्म होने के बाद सभी मजदूर वाहन से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान रास्ते में यह हादसा हो गया.


ये भी पढ़ें: ‘धान रोपकर घर लौट रहे थे मजदूर, रास्ते में बिछ गए कफन…!’ ग्वालियर हाईवे पर भीषण हादसे में 8 की मौत, 25 घायल


घटना की सूचना मिलते ही गोहद चौराहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची. ग्रामीणों की मदद से वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया और घायलों को गोहद अस्पताल पहुंचाया गया. डॉक्टरों ने आठ मजदूरों को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रेफर किया गया. पुलिस मृतकों की पहचान और उनके परिजनों से संपर्क करने में जुटी है. प्रशासन ने शवों को उनके गृह जनपद भेजने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

कतर की मेज पर फिसली डील! किन शर्तों पर आकर उलझा ईरान-अमेरिका समझौता?

Iran US Talks: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम कराने के लिए कतर की…

13 minutes ago

‘ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा…!’ राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मोदी खुद करवाएंगे इस्तीफा…

कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के तत्काल इस्तीफे और SIR…

21 minutes ago

कश्मीर में आधी रात इंडियन आर्मी का बड़ा ऑपरेशन: लश्कर का खूंखार आतंकी मूसा को एनकाउंटर में किया ढेर

जम्मू-कश्मीर के बडगाम स्थित यूसमर्ग इलाके में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के पाकिस्तानी आतंकी…

54 minutes ago

Aaj Ka Rashifal: आज सर्वार्थ सिद्धि योग का असर, मेष से मीन तक जानें किस राशि की बदलेगी किस्मत?

Aaj Ka Rashifal: 30 सितंबर 2026 को कृत्तिका नक्षत्र के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग बन…

2 hours ago

चतुर्थी और पंचमी श्राद्ध आज ही! जानें तर्पण का सही समय और राहुकाल समेत आज का पूरा पंचांग

Aaj Ka Panchang: 30 सितंबर 2026 को पितृ पक्ष की चतुर्थी तिथि दोपहर 2:55 बजे…

2 hours ago

आज का मेष राशिफल: काम में मिल सकता है नया अवसर, रिश्तों में बढ़ेगी नजदीकी

Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन नए अवसर और…

2 hours ago