भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने वाले मुफ्ती शाह मीर को पाकिस्तान में मार दिया गया है. मुफ्ती शाह मीर को बीती रात अज्ञात हमलावरों ने तब गोली मारी, जब वह मस्जिद से बाहर निकल रहा था.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मुफ्ती शाह मीर को गोली मारने वाले हमलावर बाइक पर सवार थे. उन्होंने मुफ्ती को गोलियों से छलनी कर दिया, बाद में मुफ्ती को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया.
बता दें कि भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव को पाकिस्तान में 3 मार्च 2016 को बलूचिस्तान प्रांत से पकड़ा गया था. पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI ने कुलभूषण पर जासूसी और देशविरोधी गतिविधियों का आरोप लगाया था, जिसके बाद उन्हें पाकिस्तान की सैन्य अदालत ने मौत की सजा सुनाई थी.
पाकिस्तानियों का कहना था कि कुलभूषण ने पाकिस्तान के खिलाफ अस्थिरता फैलाने के लिए भारतीय खुफिया एजेंसी RAW के लिए काम किया. हालांकि, भारत ने इन आरोपों को नकारते हुए दावा किया कि पाकिस्तान ने कुलभूषण को ईरान से अगवा किया था, जहाँ वह अपना व्यवसाय चला रहे थे.
मुफ्ती शाह मीर, जो कि एक कट्टरपंथी इस्लामिक पार्टी जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम का सदस्य था, पर मानव तस्करी और हथियारों की तस्करी में शामिल होने का भी आरोप था. पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI ने कुलभूषण को अगवा कराने में शाह मीर की मदद ली थी.
भारत ने कुलभूषण के मामले में पारदर्शिता की कमी पर सवाल उठाया था और इस मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (ICJ) में ले गया था. ICJ ने कुलभूषण की फांसी पर रोक लगाते हुए पाकिस्तान से उनकी सजा पर पुनर्विचार करने का आदेश दिया था, लेकिन पाकिस्तान ने अब तक इस पर कोई फैसला नहीं लिया है.
इस समय कुलभूषण जाधव पाकिस्तान की जेल में बंद हैं. पाकिस्तान द्वारा लिए गए इस फैसले और कुलभूषण जाधव के मामले में भारत की चिंता अब तक जारी है.
यह भी पढ़िए: 26/11 मुंबई हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को भारत भेजने का रास्ता साफ
October 2026 Rule Changes: 1 अक्टूबर 2026 से बैंकिंग, ATM निकासी, LPG KYC, FD, स्मॉल…
बिहार में आय से अधिक संपत्ति के मामले में निगरानी ब्यूरो ने पटना के एडीएम…
Jammu Fake Currency Case: जम्मू की सैनिक कॉलोनी पुलिस ने नकली करेंसी तैयार करने के…
Life-Changing Maha Mantras: साक्षी श्री की किताब ‘जीवन को बदल देने वाले महामंत्र’ गीता के…
TRAI Data August 2026: TRAI के अगस्त 2026 के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में मोबाइल…
Sambhal Violence Supreme Court: संभल हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मुल्ला अफरोज की प्रिवेंटिव…