BSP Mission 2027: ‘मिशन 2027’ के लिए उत्तर प्रदेश में चुनावी माहौल तेज हो गया है. जहां सभी पार्टियां अपनी तैयारियों में लगी हुई हैं, वहीं बरसों से सत्ता से दूर रही बहुजन समाजवादी पार्टी (BSP) इस दौड़ में सबसे आगे नजर आ रही है. साथ ही BSP प्रमुख मायावती (Mayawati) का ब्राह्मण प्रेम भी देखने को मिल रहा है. ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि बसपा ने जालौन की माधौगढ़ विधानसभा के लिए अपना पहला कैंडिडेट घोषित कर दिया है. आशीष पांडे BSP के पहले और ब्राह्मण प्रत्याशी हैं. ब्राह्मण को टिकट देकर पार्टी ने यूपी में पीडीए (PDA) की राजनीति से आगे बढ़कर चुनावी दांव चला है, जिसे ब्राह्मण वोटरों के लिए बड़ा दांव माना जा रहा है.
बहुजन समाजवादी पार्टी (BSP) ने उत्तर प्रदेश विधानसभा के लिए संगठन को सक्रिय मोड में ला दिया है. हाल ही में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया पूरी होने के बाद बसपा अब बूथ स्तर तक अपनी पकड़ मजबूत करने में जुट गई है.
सूत्रों के मुताबिक, पार्टी अप्रैल से बड़े पैमाने पर प्रचार अभियान की शुरुआत कर सकती है. इसके लिए संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने पर खास जोर दिया जा रहा है. राज्यभर में करीब 15 हजार बूथ कमेटियों के गठन की योजना बनाई गई है, ताकि हर बूथ पर पार्टी की सक्रिय मौजूदगी सुनिश्चित की जा सके. बताया जा रहा है कि बसपा प्रमुख मायावती (Mayawati) ने निर्देश दिए हैं कि 14 अप्रैल, डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती तक बूथ कमेटियों का गठन पूरा कर लिया जाए.
बूथ स्तर पर संगठन खड़ा करने के बाद पार्टी के राष्ट्रीय समन्वयक और मायवती के भतीजे आकाश आनंद के रोड शो और जनसभाओं का सिलसिला शुरू होगा. इसके जरिए पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरने और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने की रणनीति तैयार की गई है.
ये भी पढ़ें: Instagram पर 100M! पीएम मोदी बने दुनिया के नंबर-1 डिजिटल लीडर, जानें कौन-कौन से नेता हैं इस रेस में
इसके साथ ही बसपा 15 मार्च को पार्टी संस्थापक कांशीराम की जयंती को भी बड़े स्तर पर मनाने की तैयारी कर रही है. सूत्रों का कहना है कि इस आयोजन के माध्यम से बसपा यह संदेश देने की कोशिश करेगी कि कांशीराम की विचारधारा की असली वारिस वही है. पार्टी पदाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि जयंती कार्यक्रमों में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए.
-भारत एक्सप्रेस
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…
PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…
India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…
रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…
उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…