देश

दिल्ली से शिमला तक सियासत! 24 घंटे में खत्म हुआ पुलिस VS पुलिस का हाईवोल्टेज ड्रामा, क्या है हिमाचल भवन कनेक्शन?

Delhi Police vs Himachal Police: देश के दो राज्यों की पुलिस के बीच शनिवार से शुरू हुआ टकराव गुरुवार सुबह एक नाटकीय मोड़ के बाद समाप्त हुआ. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम AI समिट में बवाल करने के आरोपी तीन युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लेकर शिमला से दिल्ली के लिए रवाना हो गई है. शाम को इन आरोपियों को दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया जाएगा. हालांकि, इस पूरी प्रक्रिया के दौरान दोनों राज्यों की पुलिस के बीच जो खींचतान दिखी, उसने प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है.

दिल्ली पुलिस पर ‘अगवा’ करने का आरोप

पूरे विवाद की शुरुआत तब हुई जब दिल्ली पुलिस की टीम बिना स्थानीय पुलिस (हिमाचल पुलिस) को सूचना दिए सादे कपड़ों में शिमला के रोहड़ू पहुंची और तीन कांग्रेस कार्यकर्ताओं सौरभ सिंह, अरबाज खान (उत्तर प्रदेश) और सिद्धार्थ अवधूत (मध्य प्रदेश) को हिरासत में ले लिया.

हिमाचल पुलिस ने इसे ‘अपहरण’ करार देते हुए दिल्ली पुलिस की गाड़ियों को शोघी बैरियर और सोलन के धर्मपुर में रोक लिया. हिमाचल पुलिस ने दिल्ली पुलिस के करीब 20 जवानों को हिरासत में लिया और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गाड़ियां सीज कर दीं. टकराव इतना बढ़ा कि कोर्ट के गेट तक बंद कर दिए गए.

आधी रात को कोर्ट में सुनवाई

बुधवार देर रात करीब 1:00 बजे इस मामले में कानूनी कार्यवाही तेज हुई. दिल्ली पुलिस ने आरोपियों को एसीजेएम-II एकांश कपिल की अदालत में पेश किया. लंबी बहस के बाद अदालत ने तीनों आरोपियों की ट्रांजिट रिमांड दिल्ली पुलिस को सौंप दी. कोर्ट के आदेश के बावजूद हिमाचल पुलिस ने एक नई एफआईआर की कॉपी थमाकर दिल्ली पुलिस की टीम को फिर से रोकने की कोशिश की, जिससे विवाद और गहरा गया.

हिमाचल भवन विवाद से जुड़ी कड़ियां?

सूत्रों के अनुसार, इस टकराव की नींव बीते शनिवार को दिल्ली स्थित हिमाचल भवन में हुई एक घटना से जुड़ी है. आरोप है कि दिल्ली पुलिस ने रात 3:00 बजे हिमाचल भवन के कमरे खुलवाए थे, जिसका वहां मौजूद एक महिला और हिमाचल सरकार ने कड़ा विरोध किया था. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी इस बर्ताव पर सोशल मीडिया के जरिए नाराजगी जताई थी.

क्या है दिल्ली पुलिस का रुख?

दिल्ली पुलिस के एसीपी राहुल विक्रम ने बताया कि उन्हें घंटों तक अवैध रूप से हिरासत में रखा गया. उन्होंने तर्क दिया कि सरकारी गाड़ी और उसमें रखी संपत्ति (जब्त डीवीआर आदि) को हिमाचल पुलिस कानूनन जब्त नहीं कर सकती थी. अब दिल्ली पुलिस हिमाचल में उनके खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर को चुनौती देने के लिए कोर्ट जाने की तैयारी कर रही है.

ये भी पढ़ें: Instagram पर 100M! पीएम मोदी बने दुनिया के नंबर-1 डिजिटल लीडर, जानें कौन-कौन से नेता हैं इस रेस में

MHA बनाम कांग्रेस शासित सरकार

यह मामला केवल दो राज्यों की पुलिस का नहीं, बल्कि सियासी वर्चस्व का भी बन गया है. एक तरफ गृह मंत्रालय (MHA) के अधीन आने वाली दिल्ली पुलिस है, तो दूसरी तरफ कांग्रेस शासित हिमाचल प्रदेश की सरकार. स्थानीय पुलिस को सूचना न देना और फिर जवाबी कार्रवाई में दिल्ली पुलिस पर ही केस दर्ज कर देना, दोनों राज्यों के बीच बढ़ते अविश्वास को दर्शाता है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

9 minutes ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

23 minutes ago

हर महीने 9 तारीख को कांपेगा उत्तराखंड? बजेगा भूकंप का अलार्म, जानिए पूरा प्लान

उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…

46 minutes ago

शारदीय नवरात्रि के व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से बनाएं दूरी?

Navratri Vrat Rules: शारदीय नवरात्रि के दौरान नौ दिनों तक माता की पूजा-अर्चना और व्रत…

1 hour ago

‘तारीख पर तारीख’ से पाकिस्तान में टूटा सब्र, कोर्ट में ही वकील ने कर दिया बड़ा कांड

Pakistan Court Incident: पाकिस्तान के सिंध हाईकोर्ट की हैदराबाद सर्किट बेंच में 11 महीने से…

1 hour ago

रियाद जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट को क्यों लेना पड़ा दिल्ली यू-टर्न? इंडिगो ने भी रद्द की उड़ानें

सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों के हमलों के बाद एयर इंडिया और इंडिगो ने 10…

1 hour ago