Bulandshahr Hotel Brawl Viral Video: बुलंदशहर/सचिन: सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे विवादित वीडियो सामने आते रहते हैं, जिनमें शाकाहारी की जगह मांसाहारी खाना परोसे जाने को लेकर बवाल मच जाता है. ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला और हिंसक मामला उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से सामने आया है. यहां कोतवाली नगर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले काले आम चौराहे पर स्थित एक होटल उस वक्त जंग का मैदान बन गया, जब एक ग्राहक के शाकाहारी खाने में हड्डी निकल आई. बात सिर्फ शिकायत तक नहीं रुकी, बल्कि मामला इतना बिगड़ा कि दोनों पक्षों में जमकर लात-घूंसे चलने लगे.
जानकारी के मुताबिक, यह घटना काले आम चौराहे पर स्थित एक होटल की है, जहां वेज और नॉनवेज दोनों तरह का खाना मिलता है. एक ग्राहक बड़े मजे से अपना शाकाहारी खाना खा रहा था, तभी अचानक उसकी थाली (ग्रेवी) में एक हड्डी निकल आई. ग्राहक ने तुरंत इसकी शिकायत होटल मालिक से की.
पहले तो दोनों के बीच तीखी कहासुनी हुई, लेकिन कुछ ही पलों में दोनों का गुस्सा बेकाबू हो गया. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि होटल के अंदर लात-घूंसे चलने लगे. ग्राहक और होटल स्टॉफ/मालिक के बीच जमकर मारपीट हुई, जिससे वहां खाना खा रहे अन्य लोगों में अफरा-तफरी मच गई. यह पूरी हिंसक घटना होटल में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई है, जिसका वीडियो अब इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है.
मारपीट की इस घटना के बाद मामले ने एक नया और पेचीदा मोड़ ले लिया. जिस होटल में यह बवाल हुआ, उसके मालिक ने अपने बचाव में एक सनसनीखेज दावा किया है. होटल मालिक का आरोप है कि यह कोई सामान्य गलती नहीं है, बल्कि उसके पड़ोसी होटल मालिक ने उसे बदनाम करने और उसका व्यापार ठप करने के लिए एक ‘सोची-समझी साजिश’ के तहत यह सब करवाया है.
ये भी पढ़ें: तुम्हारे बोलने से क्या होगा? अमित शाह के लद्दाख दौरे पर पाकिस्तान ने उगला जहर; पाक पर फायर हुए NC और PDP
हालांकि, जब आरोपी पड़ोसी होटल मालिक से इस बारे में बात की गई, तो उसने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया. पड़ोसी का कहना है कि, “मेरा इस पूरे प्रकरण से कोई वास्ता नहीं है. पुलिस प्रशासन मामले की निष्पक्ष जांच करेगा, तो सच खुद-ब-खुद सामने आ जाएगा.”
होटल में हुए इस बवाल और साजिश के आरोपों के बाद, पीड़ित होटल मालिक ने बुलंदशहर के एसएसपी (SSP) ऑफिस पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है. पुलिस ने भी इस वायरल वीडियो का तुरंत संज्ञान लिया है. फिलहाल स्थानीय पुलिस ने होटल पहुंचकर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और डीवीआर (DVR) को अपने कब्जे में ले लिया है. अब पुलिस यह जांच कर रही है कि शाकाहारी खाने में हड्डी गलती से आई थी, या वाकई यह किसी की रची हुई गहरी साजिश का हिस्सा है. असली दोषी कौन है, यह पुलिस जांच के बाद ही साफ हो पाएगा.
UNIQUE STATIONERY THEMED DURGA PANDAL IN BILASPUR: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के मसानगंज में इस वर्ष…
अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…
पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…
लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…
प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…