Bulandshahr Hotel Brawl Viral Video: बुलंदशहर/सचिन: सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे विवादित वीडियो सामने आते रहते हैं, जिनमें शाकाहारी की जगह मांसाहारी खाना परोसे जाने को लेकर बवाल मच जाता है. ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला और हिंसक मामला उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से सामने आया है. यहां कोतवाली नगर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले काले आम चौराहे पर स्थित एक होटल उस वक्त जंग का मैदान बन गया, जब एक ग्राहक के शाकाहारी खाने में हड्डी निकल आई. बात सिर्फ शिकायत तक नहीं रुकी, बल्कि मामला इतना बिगड़ा कि दोनों पक्षों में जमकर लात-घूंसे चलने लगे.
क्या है पूरा ‘हड्डी कांड’ और कैसे शुरू हुआ बवाल? (Bulandshahr Bone in veg food)
जानकारी के मुताबिक, यह घटना काले आम चौराहे पर स्थित एक होटल की है, जहां वेज और नॉनवेज दोनों तरह का खाना मिलता है. एक ग्राहक बड़े मजे से अपना शाकाहारी खाना खा रहा था, तभी अचानक उसकी थाली (ग्रेवी) में एक हड्डी निकल आई. ग्राहक ने तुरंत इसकी शिकायत होटल मालिक से की.
यूपी: बुलंदशहर के होटल में वैज खाने में हड्डी निकलने पर होटल मालिक और ग्राहक के बीच शुरू हुई कहासुनी के बाद जमकर हुई मारपीट
होटल बना अखाड़ा,दोनो और से जमकर चले लात घूसे
मारपीट की घटना होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद
होटल मालिक ने लगाया अपने पड़ोसी होटल मालिक पर… pic.twitter.com/GO0eArhN3C
— Mukesh Rajput Journalist (@Mukeshk92294988) May 1, 2026
पहले तो दोनों के बीच तीखी कहासुनी हुई, लेकिन कुछ ही पलों में दोनों का गुस्सा बेकाबू हो गया. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि होटल के अंदर लात-घूंसे चलने लगे. ग्राहक और होटल स्टॉफ/मालिक के बीच जमकर मारपीट हुई, जिससे वहां खाना खा रहे अन्य लोगों में अफरा-तफरी मच गई. यह पूरी हिंसक घटना होटल में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई है, जिसका वीडियो अब इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है.
पड़ोसी होटल मालिक पर साजिश का आरोप (Bulandshahr Fake veg food controversy)
मारपीट की इस घटना के बाद मामले ने एक नया और पेचीदा मोड़ ले लिया. जिस होटल में यह बवाल हुआ, उसके मालिक ने अपने बचाव में एक सनसनीखेज दावा किया है. होटल मालिक का आरोप है कि यह कोई सामान्य गलती नहीं है, बल्कि उसके पड़ोसी होटल मालिक ने उसे बदनाम करने और उसका व्यापार ठप करने के लिए एक ‘सोची-समझी साजिश’ के तहत यह सब करवाया है.
ये भी पढ़ें: तुम्हारे बोलने से क्या होगा? अमित शाह के लद्दाख दौरे पर पाकिस्तान ने उगला जहर; पाक पर फायर हुए NC और PDP
हालांकि, जब आरोपी पड़ोसी होटल मालिक से इस बारे में बात की गई, तो उसने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया. पड़ोसी का कहना है कि, “मेरा इस पूरे प्रकरण से कोई वास्ता नहीं है. पुलिस प्रशासन मामले की निष्पक्ष जांच करेगा, तो सच खुद-ब-खुद सामने आ जाएगा.”
पुलिस खंगाल रही है CCTV फुटेज (Bulandshahr CCTV video viral)
होटल में हुए इस बवाल और साजिश के आरोपों के बाद, पीड़ित होटल मालिक ने बुलंदशहर के एसएसपी (SSP) ऑफिस पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है. पुलिस ने भी इस वायरल वीडियो का तुरंत संज्ञान लिया है. फिलहाल स्थानीय पुलिस ने होटल पहुंचकर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और डीवीआर (DVR) को अपने कब्जे में ले लिया है. अब पुलिस यह जांच कर रही है कि शाकाहारी खाने में हड्डी गलती से आई थी, या वाकई यह किसी की रची हुई गहरी साजिश का हिस्सा है. असली दोषी कौन है, यह पुलिस जांच के बाद ही साफ हो पाएगा.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


