Bharat Express DD Free Dish

कीटनाशक छिड़काव के बाद 50 छात्राएं बीमार, मेरठ मेडिकल कॉलेज में भर्ती

बुलंदशहर के कनौना गांव स्थित इंटर कॉलेज में कीटनाशक दवा के छिड़काव के बाद सोमवार को स्कूल पहुंची कई छात्राओं की तबीयत अचानक बिगड़ गई. सांस लेने में तकलीफ और चेहरे पर जलन की शिकायत के बाद पहले उन्हें स्थानीय अस्पताल ले जाया गया.

Girl students fall ill

Girl students fall ill

बुलंदशहर जिले के थाना खानपुर क्षेत्र स्थित कनौना गांव के इंटर कॉलेज में मच्छर निरोधक दवा ( कीटनाशक ) छिड़काव के बाद सोमवार को स्कूल पहुंची छात्राएं बीमार हो गए. पुलिस ने पहले उन्हें बुलन्दशहर के समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया लेकिन बाद में गंभीर हालत में 50 छात्राओं को मेरठ के एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है.

स्कूल पहुंचते ही बिगड़ी हालत

स्कूल प्रशासन द्वारा शनिवार को मच्छर निरोधक कीटनाशक दवा का छिड़काव कराया गया था. सोमवार को स्कूल पहुँचने पर छात्राओं की हालत बिगड़ गई. सभी को चेहरे पे जलन और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत हो रही थी.

आननफानन में सभी को मेरठ के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. कइयों की हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है. फिलहाल सभी का मेडिकल कॉलेज में उपचार किया जा रहा है. वहीं बच्चों के परिजनों ने इंटर कॉलेज प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है.

उन्होंने बताया कि शनिवार को स्कूल के कमरों में कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव कर कमरे बंद कर दिए गए. जब सोमवार को छात्र छात्राएँ पहुँचे तो गैस की तरह दवाई ने असर किया जिससे वो बेहोश हो गए. आखिर स्कूल परिसर में कौन सी दवाई का छिड़काव किया गया?

क्या अधिक मात्रा में छिड़काव करने से ऐसी स्थिति बनी की छात्राओं की तबियत बिगड़ गई? इसके लिए किसी जिम्मेवारी तय की जायेगी.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read