Uttar Pradesh News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर मंगलवार से पूरे प्रदेश में अनधिकृत ई-रिक्शा व ऑटो के खिलाफ अभियान चलाया गया. इस अभियान की सफलता के लिए परिवहन आयुक्त ब्रजेश नारायण सिंह ने समस्त पुलिस कमिश्नर, जिलाधिकारी व पुलिस कप्तान को पत्र लिखा था. अभियान के पहले दिन मंगलवार को प्रदेश में 915 ई-रिक्शा सीज और 3035 का चालान किया गया.
परिवहन आयुक्त ब्रजेश नारायण सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर अभियान मंगलवार से प्रारंभ हुआ. इसके पहले दिन 915 ई-रिक्शा सीज और 3035 का चालान हुआ
उन्होंने बताया कि मंगलवार को मुख्यालय से इसकी मॉनिटरिंग हुई. 30 अप्रैल तक चलने वाले अभियान की नियमित मॉनिटरिंग भी होती रहेगी. इस अभियान में मुख्यालय के साथ जनपद स्तर के अधिकारियों की भी जिम्मेदारी तय की गई है.
अभियान के नोडल अधिकारी (अपर परिवहन आयुक्त प्रवर्तन) संजय सिंह ने बताया कि मंगलवार शाम 5 बजे तक गाजियाबाद संभाग में 381, आगरा संभाग में 363, लखनऊ में 200, झांसी में 199, सहारनपुर में 171, मीरजापुर में 165, वाराणसी में 164 व प्रयागराज में 136 ई-रिक्शा पर कार्रवाई हुई.
ये भी पढ़ें: बरेली में सीएम योगी का बड़ा ऐलान, 933 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण
-भारत एक्सप्रेस
अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…
केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…
ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…
नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…
उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…