Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

UP News: अनधिकृत ई रिक्शा व ऑटो के खिलाफ अभियान का आगाज, पहले दिन ही 915 ई-रिक्शा सीज और 3035 का हुआ चालान

उत्तर प्रदेश में अनधिकृत ई-रिक्शा व ऑटो के खिलाफ अभियान शुरू हुआ, जिसके पहले दिन 915 ई-रिक्शा सीज और 3035 का चालान किया गया. अभियान की मॉनिटरिंग मुख्यालय से हो रही है और यह 30 अप्रैल तक चलेगा.

campaign against e-rickshaw

Uttar Pradesh News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर मंगलवार से पूरे प्रदेश में अनधिकृत ई-रिक्शा व ऑटो के खिलाफ अभियान चलाया गया. इस अभियान की सफलता के लिए परिवहन आयुक्त ब्रजेश नारायण सिंह ने समस्त पुलिस कमिश्नर, जिलाधिकारी व पुलिस कप्तान को पत्र लिखा था. अभियान के पहले दिन मंगलवार को प्रदेश में 915 ई-रिक्शा सीज और 3035 का चालान किया गया.

प्रदेश में 915 ई-रिक्शा सीज और 3035 का हुआ चालान

परिवहन आयुक्त ब्रजेश नारायण सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर अभियान मंगलवार से प्रारंभ हुआ. इसके पहले दिन 915 ई-रिक्शा सीज और 3035 का चालान हुआ

उन्होंने बताया कि मंगलवार को मुख्यालय से इसकी मॉनिटरिंग हुई. 30 अप्रैल तक चलने वाले अभियान की नियमित मॉनिटरिंग भी होती रहेगी. इस अभियान में मुख्यालय के साथ जनपद स्तर के अधिकारियों की भी जिम्मेदारी तय की गई है.

गाजियाबाद संभाग में 381, आगरा में 363 ई-रिक्शा पर कार्रवाई

अभियान के नोडल अधिकारी (अपर परिवहन आयुक्त प्रवर्तन) संजय सिंह ने बताया कि मंगलवार शाम 5 बजे तक गाजियाबाद संभाग में 381, आगरा संभाग में 363, लखनऊ में 200, झांसी में 199, सहारनपुर में 171, मीरजापुर में 165, वाराणसी में 164 व प्रयागराज में 136 ई-रिक्शा पर कार्रवाई हुई.

ये भी पढ़ें: बरेली में सीएम योगी का बड़ा ऐलान, 933 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital