डॉ दिनेश शर्मा
कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया के स्पीकर हॉल में आयोजित एक विशाल सम्मेलन में सांसद डॉ. दिनेश शर्मा ने बंजारा समाज के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. यह सम्मेलन अखिल भारतीय बंजारा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री ओम प्रकाश नायक द्वारा आयोजित किया गया था.
डॉ. शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि मोदी सरकार गरीबों के उत्थान के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है, जो पं. दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को साकार करने में मदद कर रही हैं. उन्होंने बताया कि अंग्रेजों ने हिंदू समाज की एकता को तोड़ने के लिए बंजारा और पासी समाज को ‘क्रिमिनल जाति’ की श्रेणी में डाल दिया था. लेकिन अब देश बदल रहा है और मोदी जी की अगुआई में भारत तेजी से प्रगति की दिशा में बढ़ रहा है.
उन्होंने भाजपा के मंत्र “सबका साथ, सबका विकास, सबको विश्वास” को याद करते हुए कहा कि यह हम सभी का कर्तव्य है कि हम देश की तरक्की में सक्रिय रूप से योगदान दें. डॉ. शर्मा ने जनता से इस दिशा में सहयोग की अपील की.
इस अवसर पर भारत सरकार के जनजाति कार्य मंत्री श्री जुएल ओराम भी मौजूद थे, साथ ही बंजारा महासभा के सैकड़ों पदाधिकारी भी उपस्थित रहे. बंजारा समाज के लोगों ने डॉ. शर्मा का गर्मजोशी से स्वागत और अभिनंदन किया.
ये भी पढ़ें: UP News: अनधिकृत ई रिक्शा व ऑटो के खिलाफ अभियान का आगाज, पहले दिन ही 915 ई-रिक्शा सीज और 3035 का हुआ चालान
-भारत एक्सप्रेस
रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…
Gorakhpur Mission Shakti Students Become Police officers: गोरखपुर में मिशन शक्ति के तहत 12वीं की…
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि नक्सलवाद ने पिछले पांच दशकों…
उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में 30 साल की सोशल मीडिया ब्लॉगर रीना ने अपने…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लद्दाख में करीब 3,350 करोड़ रुपये की पांच विकास परियोजनाओं का…