दर्शन के लिए राम मंदिर में उमड़ा जनसैलाब.
मौनी अमावस्या पर उत्तर प्रदेश के प्रयागराज और अयोध्या में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है. अयोध्या में लगातार बढ़ती भीड़ को देखते हुए श्री राममंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने अपील की है. उन्होंने श्रद्धालुओं से कहा है कि अयोध्या में लगातार भीड़ बढ़ रही है, इसलिए अभी 10-15 दिन लोग न आएं. जो आसपास के लोग हैं, वह बाद में दर्शन के लिए अयोध्या आएं, तब तक बाहरी लोगों को आनें दें और उन्हें सुविधाएं मिलें.
बता दें कि मंगलवार को अयोध्या के रामपथ पर भारी तादाद में श्रद्धालु दिखे. सभी श्रद्धालु हनुमानगढ़ी की ओर बढ़ रहे थे. हनुमान जी के दर्शन करने के बाद सभी श्रद्धालु श्रीराम के दर्शन के लिए आगे बढ़ेंगे. यहां पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ की वजह से प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है. किसी यात्री को परेशानी न हो, इसलिए नया घाट से श्रीराम हॉस्पिटल के बीच डिवाइडर लगाया गया है, जिससे भीड़ को कंट्रोल किया जा सके.
मौनी अमावस्या के दिन श्रद्धालुओं की संख्या लाखों में पहुंच सकती है. रामपथ से सरयू नदी के बीच के रास्ते पर भी भीड़ को डायवर्ट किया जा रहा है. अयोध्या में भारी भीड़ को देखते हुए बाराबंकी-लखनऊ-अयोध्या हाईवे मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई गई है. हाईवे पर करीब 4 किलोमीटर लंबा जाम लग गया था. जाम की वजह से लोगों को काफी परेशानी हुई थी. बाराबंकी के एसडीएम जगत साईं ने बताया कि रूट डायवर्ट किया गया है. अयोध्या जाने वाले वाहनों को गोंडा-पूर्वांचल की तरफ डायवर्ट किया गया है.
यह भी पढ़ें- Mahakumbh 2025: गणतंत्र दिवस पर ‘संगम की रेती’ में दिखेगा देशभक्ति का भी नजारा, कई कलाकार देंगे प्रस्तुति
मंगलवार की सुबह शहर के चौपुला चौराहे पर पुलिस द्वारा वाहनों को बहराइच हाईवे की तरफ डायवर्ट किया गया, जिससे जाम की स्थिति पैदा हुई. बाराबंकी के सफदरगंज में 4 किलोमीटर लंबा जाम लगा तो वहीं रामनगर में घंटों वाहन फंसे रहे. श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए 30 जनवरी तक रूट डायवर्ट रह सकता है. बताया जा रहा है कि लगातार अयोध्या में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पहुंच रही है. जिसकी वजह से यातायात में बदलाव किया गया है.
-भारत एक्सप्रेस
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन करियर और…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन करियर में…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन आर्थिक मामलों…
Aaj Ka Rashifal Kark Rashi: कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन कामकाज में…
Aaj Ka Rashifal Singh Rashi: सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन करियर और…
Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi: कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन सकारात्मक रह…