उत्तर प्रदेश

गोरखपुर के सत्यबीर ने रचा इतिहास, 2 मिनट में ‘उत्तर प्रदेश केशरी’; लखनऊ में गाड़े झंडे

Lucknow Dangal: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पारा स्थित डिप्टी खेड़ा में आयोजित भव्य कुश्ती दंगल प्रतियोगिता में गोरखपुर निवासी (Gorakhpur News) अंतर्राष्ट्रीय पहलवान सत्यबीर यादव (Wrestler Satyabir Yadav) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ‘उत्तर प्रदेश केशरी’ (Uttar Pradesh Kesari) का प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम कर लिया. सत्यबीर यादव सीआईएसएफ (CISF) में कार्यरत हैं. उन्होंने यह रोमांचक फाइनल मुकाबला मात्र दो मिनट में जीतकर अपने नाम किया. यह दंगल प्रतियोगिता स्वर्गीय प्रभु दयाल जी की स्मृति में आयोजित की गई थी.

गोरखपुर के बेलीपार स्थित सेंवई ग्राम निवासी सत्यबीर यादव का मुकाबला फाइनल में जौनपुर के राष्ट्रीय पहलवान अजित सिंह के साथ हुआ. सत्यबीर ने अजित को बाईफल चित्त (By Fall) कर पराजित किया और 11 हजार रुपये की इनामी कुश्ती जीती.

मुख्य अतिथि एवं सम्मान

  • कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लखनऊ पश्चिम के विधायक अरमान खान थे.
  • विशिष्ट अतिथि के रूप में पुष्कर सिंह धामी उपस्थित थे.
  • कुश्ती दंगल प्रतियोगिता के आयोजक राष्ट्रीय पहलवान हरिप्रसाद यादव थे.
  • हरिप्रसाद यादव ने अतिथियों का स्वागत किया और पुराने पहलवानों को साफा बांधकर सम्मानित किया.

ये भी पढ़ें: PK के मन में फूटा लड्डू! बिहारियों ने क्या किया जो झूम उठे प्रशांत किशोर?

‘उत्तर प्रदेश केशरी’ की गदा भेंट

विजेता सत्यबीर यादव को आयोजक मंडल की ओर से 11 हजार रुपये नकद के साथ-साथ ‘उत्तर प्रदेश केशरी’ की गदा भी भेंट की गई. सत्यबीर यादव की इस ऐतिहासिक जीत पर उनके गृह ग्राम सेंवई के ग्राम प्रधान मिथिलेश यादव, चन्द्रभान सिंह चड्ढा, देवव्रत सिंह, और अशोक तिवारी समेत तमाम लोगों ने बधाई दी है. यह जीत न केवल सत्यबीर यादव के लिए बल्कि पूरे गोरखपुर क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

8 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

8 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

8 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

9 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

9 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

9 hours ago