Bharat Express DD Free Dish

PK के मन में फूटा लड्डू! बिहारियों ने क्या किया जो झूम उठे प्रशांत किशोर?

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनान 2025 के पहले चरण के मतदान पूरे हो गए हैं. इसमें 64 फीसदी ज्यादा वोट डाले गए. इसे लेकर अब जन सुराज नेता प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) यानी PK का लड्डू फूटने वाला बयान सामने आया है.

Bihar Election 2025 PK Prashant Kishor Claims Jan Suraaj Gave New Option On Record Turnout

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 6 नवंबर को पहले चरण का मतदान पूरा हुआ. इसमें 64 फीसदी से ज्यादा लोगों ने अपने मताधिकतार का प्रयोग किया. सबसे खास बात यह है कि आजादी के बाद पहले बार ऐसा हुआ है जब बिहार में इतनी बंपर वोटिंग हुई है. ऐसे में चुनाव आयोग से लेकर तमाम एजेंसियां खुश है. वहीं सियासी दल इसके अपने लिए अलग-अलग मायने निकाल रहे हैं. राजनीति में नई एंट्री का पूरे बल के साथ कूदने वाली जनसुराज के नेता प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) यानी PK का भी इसे लेकर बयान आया है.

जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने 6 नवंबर को बिहार की 121 सीटों पर पहले चरण में हुई बंपर वोटिंग (Jan Suraaj On Bihar Election 2025)पर खुशी जाहिर की है. प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार की जनता के पास जनसुराज के तौर पर एक विकल्प मिला है, इसलिए बिहार की जनता ने इतनी बड़ी संख्या में वोटिंग की है.

‘नया विकल्प, एक नया रास्ता’

गयाजी में मीडिया से बातचीत के दौरान प्रशांत किशोर ने कहा कि जन सुराज की सबसे बड़ी सफलता यह है कि लोगों के पास अब एक विकल्प है. भाजपा के डर से नीतीश-भाजपा को वोट देने की मजबूरी खत्म हो गई है. लोग उत्साहित हैं क्योंकि उन्हें एक नया विकल्प, एक नया रास्ता दिख रहा है. इसलिए इतनी बड़ी संख्या में मतदान हुआ है.

ये भी पढ़ें: वाह बिहार..! तोड़ दिए आजादी के बाद के सारे रिकॉर्ड; 5 कारणों से बढ़ी वोटिंग; Explained

उन्होंने कहा कि इस बार मतदान प्रतिशत आज़ादी के बाद से अब तक का सबसे ज़्यादा (Record Turnout In Bihar Election) है. मैं महीनों से कह रहा हूं कि बिहार में 60 प्रतिशत से ज़्यादा जनता बदलाव चाहती है. अब, जनसुराज की वजह से लोगों के पास एक विकल्प है. बढ़ा हुआ मतदान प्रतिशत दर्शाता है कि लोग विकल्प पाकर खुश हैं, और छठ के बाद भी यहां रुके प्रवासी मजदूरों ने इसमें अहम भूमिका निभाई है. वे इन चुनावों में एक्स फैक्टर हैं. जन सुराज को पूरा भरोसा है. 14 नवंबर को इतिहास लिखा जाएगा.

सम्राट चौधरी पर प्रशांत किशोर का निशाना

बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी पर निशाना साधते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि सम्राट चौधरी को पहले इस बात की चिंता करनी चाहिए कि तारापुर में वे जीत रहे हैं या हार रहे हैं. उन्हें खुद पर ध्यान देना चाहिए. उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी जैसे नेता कभी नीतीश कुमार को लाते हैं, कभी राजनाथ सिंह को, क्योंकि उन्हें हार का इतना डर है कि वे एनडीए के हर बड़े नेता को बुलाकर उनके लिए सभाएं और रैलियां कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान में बिहार चुनाव की चर्चा: पीएम मोदी पर क्रिटिक, राहुल पर रहम; ‘Dawn’ ने क्या लिखा?

बिहार चुनाव (Bihar Election Breaking) को लेकर उन्होंने आगे कहा कि अगर जीत के लिए सुनिश्चित हैं तो बड़े-बड़े नेताओं की रैलियां क्यों करा रहे हैं? उनके पास जनता के बीच कोई मुद्दा नहीं है, जनता उन्हें क्यों चुनेगी? उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव तो छह महीने पहले से खुद को मुख्यमंत्री मान चुके हैं, धरातल पर क्या चीज चल रही है, उन्हें मालूम नहीं है. किसी पार्टी ने नहीं कहा था कि इस चुनाव में भारी तादाद में वोटिंग होगी.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read