उत्तर प्रदेश

“आठ वर्षों में बिना रुके, बिना झुके, बिना डिगे काम किया”, चयनित सिपाहियों को नियुक्ति पत्र सौंपने के बाद बोले सीएम योगी

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रविवार को राजधानी लखनऊ पहुंचे. इस दौरान गृहमंत्री और सीएम ने नवचयनित सिपाहियों को नियुक्ति पत्र दिया. इस मौके पर मौजूद मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) ने कहा कि आठ वर्षों में बिना रुके, बिना झुके, बिना डिगे काम किया.

CM Yogi ने सिपाहियों को दी सीख

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि पुलिसकर्मियों की भर्ती एवं नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम ऐसे समय में हो रहा है, जब प्रधानमंत्री मोदी के देश सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष के कार्यकाल ने नए भारत के रूप में प्रत्येक भारतीय के जीवन में परिवर्तन लाने का काम किया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सभी लोग यह ध्यान रखें कि ट्रेनिंग में जितना पसीना बहेगा, ड्यूटी पर उतना कम खून बहेगा. उन्होंने अच्छी पुलिस का उदाहरण बनने की सीख दी. चाहे दलित हो, पिछड़ा हो, महिला हो, पुरुष हो, आज सभी को बिना भेदभाव पुलिस भर्ती में मौका मिला है.

पारदर्शिता के साथ भर्ती हुई- सीएम

उन्होंने (CM Yogi) कहा कि पहले पैसा दिए बिना किसी का चयन नहीं हो सकता था. लेकिन, आज आरक्षण की व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पारदर्शिता के साथ भर्ती की गई. हमने आठ साल में दो लाख से ज्यादा भर्ती की. आज हमने यूपी के अंदर ट्रेनिंग क्षमता की सुविधा को 60 हजार से अधिक कर दिया है. आठ वर्षों में डबल इंजन सरकार ने राज्य के युवाओं को साढ़े आठ लाख से अधिक सरकारी नौकरियां दी हैं. इसके जरिए उदाहरण पेश किया कि परीक्षा की शुचिता और पारदर्शिता क्या हो सकती है.

मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) ने कहा कि आज यूपी पुलिस बल में 60,244 युवाओं की भर्ती संपन्न हुई है. परीक्षा की शुचिता और पारदर्शिता के साथ भर्ती करके एक नया आयाम स्थापित किया है. आज शासन में हिस्सेदारी का लाभ गरीब, वंचित सभी को प्राप्त हो. यह सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं है. आबादी की दृष्टि से यूपी सबसे बड़ा राज्य है, तो चुनौतियां भी अधिक थीं. लेकिन, आठ वर्षों में बिना रुके, बिना झुके, बिना डिगे काम किया. गरीब से गरीब परिवार का बेटा भी इस पुलिस भर्ती में शामिल हुआ. वे भी सिपाही बनकर उत्तर प्रदेश की जनता की सेवा में योगदान दे पाएंगे.

यह भी पढ़ें- यूपी पुलिस में चयनित सिपाहियों को अमित शाह और सीएम योगी ने सौंपे नियुक्ति पत्र, गृह मंत्री बोले- युवाओं के लिए आज शुभ दिन

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मंच से संबोधित किया. उन्होंने नवनियुक्त सिपाहियों से पूछा कि क्या किसी ने आपसे एक रुपया लिया? सभी ने एक साथ जवाब दिया- नहीं. इसके बाद मौर्य ने कहा कि पहले की सरकारों में बिना घूस के नौकरी नहीं मिलती थी. जब हम उत्तर प्रदेश सरकार में नहीं थे, तो राज्य में गुंडागर्दी और हिंसा व्याप्त थी. आज आप ऐसे दौर में पुलिस सेवा में शामिल हुए हैं, जहां आपको अच्छी कानून-व्यवस्था और सुशासन मिलेगा. हम सबका एक ही संकल्प है- उत्तर प्रदेश की जनता की सुरक्षा, भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती और ‘नकल माफिया’ से मुक्ति.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

हफ्ते के पहले दिन लुढ़का सोना, चांदी के तेवर हुए तीखे; खरीदारी से पहले चेक करें लेटेस्ट भाव

अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजारों में आज सोने और चांदी की कीमतों में मिला-जुला असर देखने…

29 seconds ago

क्या अब आसानी से पूरे देश में सामान बेच सकेंगे छोटे व्यापारी? जानिए GST काउंसिल का नया प्लान

GST Meeting 2026: जीएसटी परिषद की आगामी 57वीं बैठक में छोटे ई-कॉमर्स विक्रेताओं और MSME…

5 minutes ago

मेंटल हेल्थ के चलते इस दिग्गज गेंदबाज ने लिया संन्यास, 32 की उम्र में क्रिकेट को कहा अलविदा

Craig Miles Retirement: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रेग माइल्स ने मानसिक सेहत को प्राथमिकता देते…

32 minutes ago

बाढ़ पीड़ितों से हमदर्दी या खाकी का रोब? छपरा में पिस्टल तानने वाले थानाध्यक्ष पर बड़ी कार्रवाई

Chapra News: बिहार के छपरा (मकेर) में बाढ़ राहत सामग्री वितरण के दौरान हंगामा हो…

46 minutes ago

रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती: गृह मंत्री अमित शाह ने गोंडवाना की वीरांगना को किया नमन

Amit Shah: गृह मंत्री अमित शाह ने रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित…

1 hour ago

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर साझा किया खास सुभाषित, जानिए इसका मतलब

पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक प्रेरणादायक संस्कृत सुभाषित साझा किया है, जो…

1 hour ago