CM Yogi Adityanath On Child: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यूं तो अपने सख्त फैसलों, ‘बुलडोजर एक्शन’ और खूंखार अपराधियों के सफाए के लिए पूरी दुनिया में जाने जाते हैं. लेकिन लखनऊ में आयोजित डी-3 त्रिवेणी कार्यक्रम में उनका एक ऐसा ‘भावुक और अलग’ रूप देखने को मिला, जिसने वहां मौजूद हर किसी का दिल जीत लिया. सीएम योगी ने पहले बच्चों के साथ अपने गहरे लगाव का वो अनसुना किस्सा सुनाया जिस पर पूरा हॉल तालियों से गूंज उठा, और फिर अचानक अपने उसी पुराने और सख्त ‘बुलडोजर’ वाले अवतार में लौटते हुए माफियाओं की नींद उड़ा दी!
मंच से मुस्कुराते हुए सीएम योगी ने बताया कि जब भी वह किसी कार्यक्रम में जाते हैं, तो माताएं अपने बच्चों का ‘अन्नप्राशन’ कराने के लिए उनका इंतजार करती हैं. योगी ने एक बेहद दिलचस्प और दिल छू लेने वाली बात बताते हुए कहा, “कई बार ऐसा होता है कि बच्चा अपने माता-पिता या दादा-दादी की गोद में लगातार रो रहा होता है. लेकिन जैसे ही वह मेरी गोद में आता है, उसे ‘सुरक्षा’ का अहसास होता है और वह तुरंत रोना छोड़कर मुस्कुराने लगता है.” उन्होंने कहा कि बच्चे निष्कपट होते हैं और उन्हें पता होता है कि वे कहां सुरक्षित हैं.
बच्चों की बात करते-करते अचानक माहौल तब बदल गया, जब सीएम योगी अपने असली ‘एक्शन मोड’ में आ गए. उन्होंने मंच से गरजते हुए कहा कि अगर कोई उनसे पूछे कि उनका सबसे प्रिय विषय क्या है, तो जवाब एक ही है कि माफियाओं का सफाया!” इस बयान के आते ही पूरे सभागार में तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठी.
ये भी पढ़ें: मोहन जोदड़ो की मूर्ति नग्न थी, NCERT ने ‘कपड़ों’ के साथ क्यों छापी? अब सीधा U-टर्न
सीएम ने जीरो टॉलरेंस नीति का एक सनसनीखेज किस्सा सुनाया. उन्होंने बताया कि एक बार तत्कालीन डीजीपी उनके पास एक फाइल लेकर आए कि लखनऊ में पुलिस विभाग की ही कीमती जमीन पर एक बड़े माफिया ने सालों से कब्जा कर रखा है. जैसे ही योगी ने यह सुना, उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा- ‘ये तो मेरा फेवरेट काम है!’ तुरंत एफआईआर दर्ज हुई और अगले ही दिन प्रशासन का भारी-भरकम बुलडोजर उस जमीन पर गरजने लगा. देखते ही देखते माफिया का कब्जा मिट्टी में मिला दिया गया.
Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच भारत सरकार ने बुधवार को एक बार फिर…
Election Commission Dispute: भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के पूर्व संयुक्त निदेशक मोहम्मद अमीन ने बुधवार…
CJI Surya Kant viral caste remarks fact check: सोशल मीडिया पर जाति और आरक्षण को…
Ujjain Riot: सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत चल रहे चौड़ीकरण कार्य के दौरान हुए उपद्रव…
Flydubai Hijacking: विमान के ओमानी को-पायलट ने मुख्य पायलट स्मित मचार पर चाकू से हमला…
CAQM Pollution Action Plan: दिल्ली-NCR में सर्दी आते ही प्रदूषण का ग्राफ बढ़ जाता है,…