उत्तर प्रदेश

CM योगी आदित्यनाथ ने महाशिवरात्रि और महाकुंभ की पूर्णाहुति पर दी शुभकामनाएं, बोले- महाकुंभ में आए 66 करोड़ श्रद्धालु

Mahashivratri 2025: महादेव की आराधना का पावन पर्व महाशिवरात्रि आज पूरे देशभर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है. उत्तर प्रदेश के प्रमुख धार्मिक स्थलों काशी विश्वनाथ धाम (वाराणसी), राम मंदिर (अयोध्या) और महाकुंभ (प्रयागराज) में लाखों श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन करने पहुंचे हैं. महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर हरिद्वार, उज्जैन, सोमनाथ, महाकालेश्वर और केदारनाथ सहित देशभर के सभी शिवालयों में भव्य पूजा-अर्चना हो रही है.

महाशिवरात्रि और महाकुंभ के चलते वाराणसी, प्रयागराज और अयोध्या में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. पुलिस और प्रशासन के अधिकारी लगातार भीड़ को नियंत्रित करने के लिए तैनात हैं, जिससे श्रद्धालुओं को सुचारू रूप से दर्शन का अवसर मिल सके.

CM योगी ने दी महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं

महाशिवरात्रि के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की. इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महादेव के पावन दिवस पर पूरे प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं. उन्होंने प्रयागराज के महाकुंभ, काशी के बाबा विश्वनाथ धाम, अयोध्या, तथा प्रदेश के विभिन्न शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को भारत की आध्यात्मिक आस्था का प्रतीक बताया. महादेव कल्याण के देवता हैं और उनकी कृपा से ही यह दिव्य आयोजन सफल हो रहे हैं.

सीएम योगी ने कहा कि अपार श्रद्धा भाव के साथ यहां पर लोग दर्शन कर रहे हैं. हर शिवालय में अपार भीड़ है ये आस्था भारत की एकात्मता का प्रतीक है. मैं आस्था को नमन करता हूं. महाकुंभ प्रयागराज में अपार भीड़ है. 13 जनवरी से शुरू हुआ ये महाकुंभ आज पूर्ण होगा. लगभग 66 करोड़ श्रद्धालु जन ने त्रिवेणी संगम में पावन डुबकी लगाकर राष्ट्रीय एकात्मता का एक नया संदेश पूरे देशवासियों दे रहे हैं.

सीएम योगी ने कहा कि प्रयागराज में आज आए सभी श्रद्धालुओं का मैं अभिनंदन करता हूं. बाबा विश्वनाथ काशी में लाखों की संख्या में श्रद्धालु आ रहे हैं पिछले डेढ़ महीने से लगातार 8-10 लाख श्रद्धालु प्रतिदिन वहां दर्शन कर रहे हैं. अयोध्या धाम में भी यही स्थिति है. मैं पूरे प्रदेशवासियों महाशिवरात्रि की बधाई देता हूं.

अयोध्या धाम में भक्तों की अपार भीड़

बता दे, महाशिवरात्रि के अवसर पर काशी विश्वनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी हुई है. पिछले डेढ़ महीने से प्रतिदिन 8-10 लाख श्रद्धालु बाबा विश्वनाथ के दर्शन कर रहे हैं. वहीं, अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए भी भक्तों का जनसैलाब उमड़ा हुआ है. प्रदेश के अन्य शिवालयों में भी श्रद्धालुओं का सैलाब देखने को मिला. मुख्यमंत्री ने मेरठ के औघड़नाथ बाबा धाम, गाजियाबाद के दुग्धेश्वर नाथ धाम, बागपत के पुरा महादेव, बरेली, बाराबंकी, संत कबीर नगर, देवरिया और गोरखपुर के प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ का विशेष रूप से उल्लेख किया.

योगी आदित्यनाथ ने सभी श्रद्धालुओं का अभिनंदन करते हुए कहा कि भगवान शिव लोक कल्याण के देवता हैं और उनकी आराधना से समाज और राष्ट्र की सेवा का मार्ग प्रशस्त होता है. उन्होंने विश्वास जताया कि शिव कृपा से प्रदेश और देश की उन्नति का मार्ग प्रशस्त होगा. महाशिवरात्रि और महाकुंभ की पूर्णाहुति पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश, देश और दुनियाभर से आए श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह आयोजन भारतीय संस्कृति की भव्यता और आध्यात्मिक एकता का अद्वितीय उदाहरण है.

सीएम गोरखपुर से कर रहे मॉनिटरिंग

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखनाथ मंदिर स्थित कंट्रोल रूम से महाशिवरात्रि और महाकुंभ की व्यवस्थाओं पर लगातार नजर बनाए हुए हैं. वे अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हुए यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो.

ये भी पढ़ें: गंगेश्वर महादेव मंदिर: इतिहास, पौराणिक महत्व और आध्यात्मिक आस्था

-भारत एक्सप्रेस 

विशाल तलवार

Recent Posts

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

14 minutes ago

लाखों कटे वोटों पर आयोग का यू-टर्न, 7 राज्यों में फिर मिलेगा मौका; जानें क्या है प्लान?

ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…

1 hour ago

दिवाली पर कारोबार का महाधमाका, देशभर में 5 लाख करोड़, दिल्ली में 80 हजार करोड़ के व्यापार का अनुमान

दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…

2 hours ago

महंगाई का डबल अटैक! अक्टूबर में 5.93% तक पहुंच सकती है खुदरा महंगाई, 8.20% हो सकती है खाद्य महंगाई; बढ़ेगा रसोई का बजट

Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…

2 hours ago

विक्रोली स्टेशन पर मौत को मात, युवक ने दिखाई ऐसी बहादुरी, दौड़कर बचाई दूसरी जान, वायरल हुआ दिल दहला देने वाला वीडियो

मुंबई के विक्रोली रेलवे स्टेशन पर एक युवक को लोकल ट्रेन के सामने से बचाने…

2 hours ago

पीएम मोदी से सुलझा दशकों पुराना विवाद, हिमाचल बीजेपी अध्यक्ष ने BBMB मामले में क्या कहा?

हिमाचल प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष राजीव बिंदल ने भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (BBMB) के बिजली बकाये…

2 hours ago