CM Yogi
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना’ के तहत 50 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं और प्रशिक्षणार्थियों को टैबलेट वितरित करवाए हैं. बीते रोज मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते ही पूरा परिसर ‘भारत माता की जय’ के नारों से गूंज उठा और युवाओं में खासा उत्साह देखा गया. इस दौरान विभिन्न संस्थानों से आए छात्र-छात्राओं ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था, चिकित्सा शिक्षा और डिजिटल सशक्तिकरण से जुड़ी सरकारी योजनाओं को लेकर अपने अनुभव और विचार साझा किए.
कार्यक्रम में मौजूद लखनऊ एसजीपीजीआई (SGPGI) से नर्सिंग की पढ़ाई कर रहीं छात्रा सौम्या मौर्य ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार के कार्यकाल में बेटियां खुद को सुरक्षित महसूस कर रही हैं. उनके अनुसार, आज रात 11-12 बजे भी कहीं आने-जाने में डर नहीं लगता और डायल-112 जैसी आपातकालीन सेवा के माध्यम से किसी भी समय पुलिस से संपर्क किया जा सकता है. सौम्या मौर्य ने शिक्षा और तकनीक के क्षेत्र में हो रहे कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि अपराधियों और माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई से आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना बढ़ी है.
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में कार्यरत डॉ. सिमरन गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री के संबोधन से उन्हें चिकित्सा क्षेत्र में तकनीक के बेहतर उपयोग की प्रेरणा मिली है. उन्होंने कहा कि मेडिकल की पढ़ाई से लेकर मरीजों के उपचार तक में तकनीक की भूमिका बढ़ी है, और राज्य में मेडिकल सीटों तथा सरकारी अस्पतालों की सुविधाओं में विस्तार होने से युवा डॉक्टरों के लिए नए अवसर सृजित हुए हैं. इसी क्रम में लखनऊ क्रिश्चियन डिग्री कॉलेज के छात्र मो. आसिम जफर ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश के बुनियादी विकास के साथ-साथ शिक्षा व्यवस्था में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहे हैं.
डिजिटल सशक्तिकरण के मुद्दे पर आजमगढ़ निवासी और लखनऊ पॉलिटेक्निक से साइबर सिक्योरिटी का कोर्स कर रहे छात्र आदित्य यादव ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और साइबर सुरक्षा के दौर में यह टैबलेट उनकी पढ़ाई के लिए अत्यंत मददगार साबित होगा. उन्होंने यह भी कहा कि सरकारी सेवाओं के डिजिटलीकरण से आम लोगों को घर बैठे सुविधाएं मिल रही हैं. वहीं, पीजीआई से बीएससी नर्सिंग की छात्रा खुशी शर्मा ने टैबलेट को अध्ययन के लिए उपयोगी बताया और छात्र प्रियम सिंह ने इसे युवाओं के कौशल विकास की दिशा में राज्य सरकार का महत्वपूर्ण कदम करार दिया.
गुजरात के भावनगर स्थित पालीताना की शत्रुंजय पहाड़ी पर संगमरमर के लगभग 863 भव्य जैन…
Parivartini Ekadashi Vrat Katha: जानिए परिवर्तनी एकादशी का महत्व, वामन अवतार और राजा बलि की…
Kamika Ekadashi significance: जानिए कामिका एकादशी का महत्व, सादगी से पूजा करने के नियम और…
Devshayani Ekadashi: जानिए देवशयनी एकादशी का आध्यात्मिक महत्व, चातुर्मास की शुरुआत, व्रत के नियम और…
UPI Digital Payment: चाय की छोटी-सी दुकान पर लगा एक QR कोड बताता है कि…
Nirjala Ekadashi vrat katha: जानिए निर्जला एकादशी का महत्व, भीम से जुड़ी पौराणिक कथा, व्रत…