उत्तर प्रदेश

वाराणसी में सीएम योगी का पहला ‘जनता दरबार’, सुनी लोगों को शिकायतें

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में ‘जनता दरबार’ लगाया है. अहम यह है कि मुख्यमंत्री योगी अब तक राजधानी लखनऊ और गोरखपुर में ‘जनता दरबार’ लगाकर प्रदेशभर के लोगों की शिकायतें सुनते रहे हैं, लेकिन यह पहली बार है कि उन्होंने वाराणसी में ‘जनता दरबार’ लगाया है.

वाराणसी के सर्किट हाउस में लोगों से किया संवाद

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को वाराणसी के सर्किट हाउस में लोगों से संवाद किया और उनकी शिकायतें सुनीं. सुबह 8 बजे सर्किट हाउस में ‘जनता दरबार’ का कार्यक्रम आयोजित किया गया. बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायत लेकर पहुंचे. सीएम योगी ने सुनवाई करते हुए शिकायतों के तुरंत समाधान को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर मुख्यमंत्री कार्यालय ने लिखा, “सेवा, सुरक्षा और लोक-कल्याण के लिए प्रतिबद्ध मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को वाराणसी स्थित सर्किट हाउस में आयोजित ‘जनता दर्शन’ में आए लोगों की समस्याएं सुनीं. मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए निर्देश दिए हैं.”

बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया दौरा

सीएम योगी वाराणसी के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे हैं. अपने दौरे के पहले दिन उन्होंने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया और पीड़ितों से मुलाकात करते हुए उन्हें राहत सामग्री बांटी. मुख्यमंत्री ने सभी बाढ़ प्रभावितों को आश्वस्त किया कि आपदा के इस समय में सरकार उनके साथ है.

किसानों को समय से मिले मुआवजा

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को भी निर्देश दिया कि बाढ़ राहत के कार्य समय पर हों. बाढ़ से प्रभावित किसानों को मुआवजा वितरण का कार्य तत्काल किया जाए. उन्होंने कहा कि किसानों को समय से मुआवजा वितरण हो और राहत कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

आगामी दिनों में वाराणसी दौरे पर प्रस्तावित मॉरीशस के प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर मुख्यमंत्री ने सुरक्षा व्यवस्था और स्वागत की तैयारियां समय से पूर्ण करने का आदेश दिया. उन्होंने यात्रा के पहले दिन काशी विश्वनाथ और काल भैरव मंदिर में दर्शन-पूजन भी किया.

ये भी पढ़ें:मुख्यमंत्री ने गाजीपुर में किया बाढ़ का हवाई सर्वे, सीएम का निर्देश- बाढ़ प्रभावित लोगों को न होने पाए किसी भी प्रकार की असुविधा

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट ने मिलन प्रधान की अंतरिम जमानत के खिलाफ बंगाल पुलिस की तत्काल सुनवाई ठुकराई

सुप्रीम कोर्ट ने नंदीग्राम से कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की अंतरिम जमानत को चुनौती देने…

12 minutes ago

थाने में झाड़ू, बाहर JCB और रामधुन… डबरा नपा में तालेबंदी के बाद 5 घंटे तक चला हाई-वोल्टेज ड्रामा

Gwalior News: ग्वालियर के डबरा में बेसहारा गोवंश की दुर्दशा से नाराज गौ सेवकों ने…

17 minutes ago

लालू परिवार के मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ा बदलाव, अब स्पेशल जज प्रशांत कुमार के हाथ में कमान

लैंड फॉर जॉब से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कानूनी प्रक्रिया एक नए मोड़ पर…

20 minutes ago

न एक्टिंग की कमाई, न कोई बड़ा प्लान…600 मिलियन डॉलर का बिजनेस; पूरी कमाई जरूरतमंदों को कर दी दान

Paul Newman Charity: हॉलीवुड एक्टर पॉल न्यूमैन ने 1982 में दोस्तों को गिफ्ट देने के…

30 minutes ago

अफसरशाही से जन-प्रतिनिधित्व तक: एके शर्मा ने कैसे बदली यूपी की बिजली और शहरी व्यवस्था

AK Sharma Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में एके शर्मा ने ऊर्जा और नगर विकास के…

48 minutes ago