उत्तर प्रदेश

“उन दरिंदों को अब तक…”, संभल में मिले मंदिर को लेकर CM Yogi ने दिया बड़ा बयान, खड़े किए ये सवाल

उत्तर प्रदेश के संभल में शाही जामा मस्जिद को लेकर चल रहे विवाद के बीच प्रशासन ने एक नया मंदिर खोजा है, यह मंदिर पिछले 40 सालों से बंद था. इस मंदिर को 14 दिसंबर को डीएम-एसपी की मौजूदगी में खुलवाया गया. अब इस मंदिर को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी प्रतिक्रिया दी है.

सीएम योगी ने दी प्रतिक्रिया

सीएम ने रविवार (15 दिसंबर) को कहा कि क्या इतना प्राचीन मंदिर रातों-रात प्रशासन ने बना दिया? और क्या वहां बजरंगबली की इतनी प्राचीन मूर्ति रातों-रात में ही आ गई?

नरसंहार पर चर्चा क्यों नहीं होती है?- सीएम

सीएम योगी ने ये भी कहा कि उन दरिंदों को अब तक सजा क्यों नहीं मिली, जिन्होंने 46 साल पहले संभल में नरसंहार किया था? उन्होंने सवाल उठाया कि इस नरसंहार के मुद्दे पर आखिर चर्चा क्यों नहीं होती है?

यह भी पढ़ें- एक भारत-श्रेष्ठ भारत और सुरक्षित भारत की पृष्ठभूमि में सरदार पटेल की सोच, प्रयास व परिश्रम : सीएम योगी

प्रशासन ने खुलवाया मंदिर

बता दें कि संभल में 46 साल पहले हुई हिंसा के बाद इस शिव मंदिर को बंद कर दिया था, जिसे अब प्रशासन की मौजूदगी में खोला गया है. मंदिर खुलने के बाद पूरे विधि-विधान के साथ इस मंदिर में भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया गया. मंदिर में एक हनुमानजी की भी मूर्ति मिली है.

“संविधान में सेकुलर शब्द डालने वाले शोक मना रहे”

सीएम योगी ने कहा कि अयोध्या का फैसला नहीं आता तो क्या राम मंदिर का निर्माण हो पाता. अयोध्या में एयरपोर्ट बन पाता? वहां इतनी अच्छी कनेक्टिविटी हो सकती थी? यहां की गालियां फोरलेन की बन पाती? यहां का रेलवे डबल लाइन से जुड़ पाती? आम जनमानस खुश है. हर व्यक्ति प्रफुल्लित है. आने वाला श्रद्धालु कृतज्ञता व्यक्त करता है. लेकिन देश के संविधान का वास्‍तव में गला घोंटकर, संविधान में चोरी से सेकुलर शब्‍द डालने वाले लोग आज अपने घर में शोक मना रहे हैं.

उन्‍हें परेशानी है कि काशी विश्‍वनाथ धाम का कायाकल्प कैसे हो गया. अयोध्या के विकास को लेकर उन्‍हें परेशानी है कि अयोध्‍या में राम मंदिर कैसे बन गया और अयोध्‍या इतनी दिव्‍य और भव्‍य कैसे हो गई.

योगी ने कहा कि उन्हें परेशानी इस बात की है कि दशकों तक शासन किया लेकिन कुछ नहीं कर पाए. अपने निकम्‍मेपन पर हम लोगों को कोस रहे हैं. हम सबको इनकी इस मानसिकता को देखना होगा. ये कितना भी राग अलापें, कल संसद में चर्चा संविधान पर हो रही थी लेकिन मुद्दा संभल का उठ रहा था.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘रामकाज में कालनेमि बनकर घुसेंगे बाबरी के भक्त!’: CM योगी का बड़ा बयान, Bajrang Dal को अलर्ट रहने की चेतावनी

Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को राम मंदिर आंदोलन के…

8 minutes ago

प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत में नया मोड़, कमरे से ग्राइंडर बरामद, प्राइवेट पार्ट कटा मिला

Premanand Maharaj Disciple Death: प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी ने वृंदावन के गुरु कृपा…

13 minutes ago

ज्वैलरी बेचने वाली लड़की ने जापान में लहराया तिरंगा, 200 मीटर में जीता कांस्य

Asian Games 2026: भारतीय स्टार स्प्रिंटर हरिता भद्रा ने जापान में 200 मीटर फाइनल में…

40 minutes ago

13 साल बाद IAS की नौकरी छोड़ी, अब नया प्लान क्या है? दिव्या मित्तल ने दिया हिंट, 29 सितंबर को करेंगी बड़ा खुलासा

IAS अफसर दिव्या मित्तल ने 13 साल की नौकरी छोड़ने के बाद सोशल मीडिया पर…

58 minutes ago

‘यह देख बेहद शर्मिंदगी होती है’, चिराग पासवान ने खुद के ही गठबंधन वाले सरकार पर उठाए सवाल, बोले- बिहार में कोई सुरक्षित नहीं

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में कानून-व्यवस्था को लेकर अपनी चिंता जताई है. उन्होंने…

2 hours ago