देश

Delhi Election: AAP ने जारी की प्रत्याशियों की चौथी लिस्ट, नई दिल्ली से चुनाव लड़ेंगे केजरीवाल, जानें Atishi किस सीट से लड़ेंगी चुनाव

AAP Releases Fourth List of Candidates: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2024 के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) ने 38 उम्मीदवारों की चौथी और फाइनल लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का नाम नई दिल्ली सीट से है, जबकि आतिशी को एक बार फिर कालकाजी से चुनाव लड़ने का मौका दिया गया है.

सौरभ भारद्वाज को ग्रेटर कैलाश से आम आदमी पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया गया है. ये तीनों नेता वर्तमान में इन सीटों से विधायक हैं और फिर से पार्टी के चुनावी उम्मीदवार बने हैं.

रमेश पहलवान को कस्तूरबा नगर से टिकट

आम आदमी पार्टी ने कस्तूरबा नगर से अपने मौजूदा विधायक मदन लाल का टिकट काटकर रमेश पहलवान को चुनावी मैदान में उतारा है. रमेश पहलवान और उनकी पत्नी कुसुम लता, जोकि पार्षद हैं, आज ही भाजपा छोड़कर AAP में शामिल हुए थे.

सभी 70 सीटों की लिस्ट आई सामने

AAP ने अपनी चुनावी लिस्ट को चार भागों में बांटा है. पहले चरण में 11 उम्मीदवारों की घोषणा की गई थी, दूसरे चरण में 20 सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए गए थे, और तीसरी सूची में नजफगढ़ से तरूण यादव का नाम था. अब चौथी और आखिरी सूची में 38 नामों की घोषणा की गई है.

केजरीवाल ने X पर किया पोस्ट

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने X पर एक पोस्ट के माध्यम से इस बारे में जानकारी दी. उन्होंने लिखा, “आज आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए सभी 70 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है.

पार्टी पूरी तैयारी और आत्मविश्वास के साथ चुनाव में उतरी है. बीजेपी का कोई चेहरा नहीं है, ना उनकी टीम है, ना कोई विजन है. उनका सिर्फ एक नारा है- केजरीवाल को हटाओ. उनसे पूछो 5 साल में क्या किया, तो वो जवाब देते हैं- केजरीवाल को गालियाँ दीं. हमारी पार्टी के पास दिल्ली के विकास के लिए एक स्पष्ट विजन, योजना और उसे लागू करने के लिए एक सक्षम टीम है. पिछले 10 सालों में किए गए कामों की लंबी सूची है. दिल्लीवाले काम करने वालों को वोट देंगे, ना कि गाली देने वालों को.”

इस घोषणा के साथ आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में अपनी पूरी ताकत और रणनीति के साथ चुनावी मैदान में उतरने का संकेत दिया है.


इसे भी पढ़ें- ‘6 रेवड़ियों का झांसा देकर, 12 रबड़ी गये डकार’, BJP ने साधा AAP पर निशाना


-भारत एक्सप्रेस

Ashutosh Kumar Rai

आशुतोष कुमार राय, भारत एक्सप्रेस के साथ बतौर सब एडिटर जुड़े हैं और करीब 7 वर्ष से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले आशुतोष, पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. क्रिकेट, लाइफस्टाइल और राजनीति में खास दिलचस्पी है. देश-दुनिया और राजनीति की लेटेस्ट खबरों, विश्लेषण, इनसाइड स्टोरी और अपडेट्स के लिए आशुतोष को फॉलो करें… X Account: @AshuRai208

Recent Posts

PAK की मौजूदगी में हूतियों ने मार डाले 53 यमनी सैनिक, सऊदी में क्या कर रही मुनीर की फौज?

यमन के शबवा इलाके में हूती विद्रोहियों के हमले में सऊदी समर्थित सरकारी सेना के…

7 minutes ago

रावण मरा नहीं… भारत के 34 गांवों में बसा! जानिए लंकेश के नाम दर्ज इन गांवों का अनोखा सच

Ajab Gajab News: दशहरे पर देश भर में रावण दहन होता है, लेकिन क्या आप…

16 minutes ago

100 साल बेमिसाल! आरएसएस के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुभकामनाएं दी. उन्होंने…

30 minutes ago

पुलिस की सख्त नाकाबंदी में पकड़ा गया अवैध शराब का खेल, 1.16 लाख का माल जब्त

गढ़चिरोली पुलिस ने सीमावर्ती इलाके में नाकाबंदी के दौरान मोटर साइकिल के पेट्रोल टैंक में…

30 minutes ago

शिवा मर्डर केस में नया मोड़! धमकाते हुए श्रद्धा दुबे का ऑडियो वायरल

लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा मौत मामले में फरार मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे का एक…

1 hour ago

नशे के खिलाफ देशव्यापी अभियान चलाएगा RSS…! विजयादशमी पर संघ प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा ऐलान

नागपुर में विजयादशमी उत्सव को संबोधित करते हुए RSS प्रमुख मोहन भागवत ने नई पीढ़ी…

1 hour ago