उत्तर प्रदेश

किसकी प्रतिमा का अनावरण करने गाजीपुर जा रहे हैं CM योगी आदित्यनाथ? करेंगे बुढ़िया माई के दर्शन

CM Yogi Ghazipur Visit: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को गाजीपुर दौरे पर रहेंगे. यहां वो महंत रामाश्रय दास पीजी कॉलेज के संस्थापक की प्रतिमा का अनावरण करेंगे. साथ ही , प्रबुद्ध जन सम्मेलन व बुढ़िया माई का दर्शन पूजन भी करेंगे.  इससे पहले भी सीएम योगी यहां आ चुके हैं, लेकिन बतौर मुख्यमंत्री यह उनका पहला आगमन है. मुख्‍यमंत्री योगी शनिवार की दोपहर करीब 11 बजे प्रसिद्ध सिद्धपीठ हथियाराम मठ पहुंचेंगे.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिद्धपीठ पर आगमन को लेकर एक तरफ जहां प्रशासनिक अमला हेलीपैड, कार्यक्रम स्थल व सिद्धपीठ में दर्शन पूजन इत्यादि सभी स्थलों को अपने कब्जे में लेते हुए व्यवस्थाएं चाक चौबंद करता नजर आया. वहीं सिद्धपीठ से जुड़े शिष्य समुदाय स्वयंसेवकों द्वारा भी अन्य व्यवस्थाओं के तहत जिम्मेदारियां संभाल ली गई हैं.

सुरक्षाकर्मी का समूह पहुंचा सिद्धपीठ हथियाराम

एसपीजी कमांडो सहित अन्य सुरक्षा कर्मियों का समूह सिद्धपीठों पर पहुंच चुका. जहां उनके रुकने ठहरने इत्यादि व्यवस्था सिद्धपीठ स्वयंसेवकों द्वारा मुहैया कराई गई. वहीं उनके द्वारा भी कार्यक्रम स्थलों की सारी व्यवस्थाएं अपने जिम्मे ले ली गई हैं. इस दौरान सिद्धपीठ के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी भवानीनंदन यति जी महाराज के निर्देशन पर सैकड़ो की संख्या में स्वयंसेवक शिष्य परिवार सिद्धपीठ पर लगे हुए हैं.

ये भी पढ़ें: सीएम योगी की तारीफ और अखिलेश पर हमला, बुआ-भतीजे के रिश्तों में दरार, मायावती ने लखनऊ रैली में किया बड़ा ऐलान

प्रतिमा का करेंगे अनावरण

सिद्धपीठ भुड़कुडा के महंत शत्रुघ्न दास महाराज ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का क्षेत्र सहित मठ से पुराना लगाव है. वो इससे पहले भी यहां आ चुके हैं, लेकिन बतौर मुख्यमंत्री यह उनका पहला आगमन है. इस दौरान मुख्यमंत्री महंत रामाश्रय दास पीजी कॉलेज के संस्थापक महंत रामाश्रय दास की प्रतिमा का अनावरण करेंगे.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

अगले 8 घंटे मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव..! 24 राज्यों में 70 की स्पीड से आंधी-तूफान का गंभीर अलर्ट

देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका है. मौसम विभाग के…

11 minutes ago

INDIA Bloc Protest: संसद से सुप्रीम कोर्ट तक विपक्ष का हल्लाबोल, मार्च से पहले 6 मेट्रो स्टेशन बंद, चप्पे-चप्पे पर पहरा

INDIA Bloc Protest: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लोगों से…

24 minutes ago

‘अभिजीत दीपके का झूठ पकड़ा गया…!’ CJP के आरोपों का दिल्ली पुलिस ने किया खंडन, PC में दिखाया सच

दिल्ली पुलिस ने CJP फाउंडर अभिजीत दीपके के कथित दुर्व्यवहार के आरोपों को खारिज करते…

38 minutes ago

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन विष्कुम्भ योग का साया: कन्या-धनु राशि की खुलेगी किस्मत, मीन वाले सतर्क

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा के साथ विष्कुम्भ और मालव्य योग…

1 hour ago

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन विष्कुम्भ योग: जानें मां ब्रह्मचारिणी पूजा, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

12 अक्टूबर 2026, सोमवार को शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की…

2 hours ago