उत्तर प्रदेश

CM Yogi ने दूधेश्वर नाथ मंदिर में रुद्राभिषेक कर कांवड़ मेला तैयारियों का लिया जायजा

मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) रविवार की सुबह गाजियाबाद स्थित सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर नाथ महादेव (Siddhapeeth Shri Dudheshwar Nath Mahadev) मठ मंदिर पहुंचे. मंदिर परिसर में मुख्यमंत्री का स्वागत दूधेश्वरनाथ वेद पाठशाला के विद्यार्थियों ने पारंपरिक सनातनी परंपरा से किया. मुख्यमंत्री ने मंदिर में भगवान दूधेश्वरनाथ का विधिपूर्वक रुद्राभिषेक किया. इस दौरान बड़ी संख्या में जनसमूह उमड़ पड़ा.

दूधेश्वरनाथ मंदिर आस्था का केंद्र ही नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति का जीवंत प्रतीक

मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) आदित्यनाथ ने श्रावण मास के पावन अवसर पर गाजियाबाद से श्रावण कांवड़ मेला का विधिवत शुभारंभ किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि दूधेश्वरनाथ मंदिर (Dudheshwarnath Temple) आस्था का केंद्र ही नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति का जीवंत प्रतीक है. मुख्यमंत्री ने दूधेश्वर पीठाधीश्वर श्रीमहंत नारायण गिरी जी महाराज के संरक्षण में हो रहे धार्मिक और सांस्कृतिक विकास की सराहना की.

आधे घंटे तक रहे मंदिर परिसर में, कांवड़ मेले की व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी ली

मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) आदित्यनाथ मंदिर परिसर में करीब आधे घंटे तक रुके. उन्होंने जिलाधिकारी दीपक मीणा से कांवड़ मेले की व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी ली. मंदिर परिसर में कांवड़ियों के लिए किए गए विशेष प्रबंधों को देखकर मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक अधिकारियों व मंदिर समिति की सराहना की.

पर्यटन विकास व कोरिडोर निर्माण की जानकारी ली

मुख्यमंत्री ने महंत नारायण गिरी जी महाराज से मंदिर परिसर में चल रहे पर्यटन विभाग के तहत दूधेश्वरनाथ कोरिडोर निर्माण की प्रगति पर भी जानकारी ली. श्रीमहंत नारायण गिरी जी ने बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन की सूचना सुबह मिलते ही पूजा-अर्चना की तैयारी की गई.

हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा करने रवाना हुए मुख्यमंत्री

मंदिर से होकर मुख्यमंत्री पुलिस लाइन गाजियाबाद पहुंचे. जहां से वे हेलीकॉप्टर द्वारा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों विशेष तौर पर मुजफ्फरनगर और मेरठ की सीमा से गुजरने वाले मार्गों पर चल रहे कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा करने के लिए रवाना हो गए.

इस मौके पर गाजियाबाद के सांसद अतुल गर्ग, शहर विधायक संजीव शर्मा, महानगराध्यक्ष मयंक गोयल सहित अनेक गणमान्य मौजूद रहे.

-भारत एक्सप्रेस

Anuj Kumar

Recent Posts

एक भाषा या ग्रंथ तक सीमित नहीं है भारतीय ज्ञान परंपरा: शंभुनाथ की पुस्तक में उजागर हुई सभ्यता की बहुरंगी अंतर्दृष्टि

शंभुनाथ की पुस्तक 'भारतीय ज्ञान परंपरा: एक सभ्यता की अंतर्दृष्टि' के आलोक में जानिए कि…

9 minutes ago

जयपुर में प्रेग्नेंट लिव-इन पार्टनर की हत्या कर गार्डन में दफनाई लाश, ऊपर से डाला नमक, आरोपी फरार

Crime News: जयपुर के बिंदायका की प्रेस्टीज कॉलोनी में लिव-इन पार्टनर प्रवेश ने किरन नाम…

17 minutes ago

अमित शाह की कांग्रेस को सीधी ललकार! बोले- बेतुके दावों की जगह आंकड़ों के साथ करें चर्चा

Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कांग्रेस पर अपना हमला तेज…

24 minutes ago

मुस्लिम पर्सनल लॉ का हवाला देकर पॉक्सो से नहीं बच सकते: नाबालिग पत्नी से संबंध पर दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

दिल्ली हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि मुस्लिम पर्सनल लॉ के तहत नाबालिग पत्नी से…

25 minutes ago

अशोक सिंहल की जन्मशताब्दी पर गूंजा राम नाम! अमित शाह ने युवाओं से किया आह्वान

Ashok Singhal Birth Centenary: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि भारत के युवाओं…

34 minutes ago

‘रामकाज में कालनेमि बनकर घुसेंगे बाबरी के भक्त!’: CM योगी का बड़ा बयान, Bajrang Dal को अलर्ट रहने की चेतावनी

Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को राम मंदिर आंदोलन के…

42 minutes ago