CM Yogi Adityanath: मेरठ पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath), कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा, मेरठ NH- 58 पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा नेताओं के साथ की पुष्पवर्षा, हर साल की तरह इस बार भी फूलों की बारिश की गई.
योगी आदित्यनाथ ने कहा युवा,बच्चे,महिलाएं बुजुर्ग, सब कावड़ लेकर चल रहे है जो सद्भाव की मिसाल है, सरकार ने, संगठनों ने पुख्ता व्यवस्था की गई ताकि श्रद्धालुओं को समस्या न हो, सामाजिक संगठनों ने भी पंडाल लगा कर पुख्ता व्यवस्था की है. श्रद्धा और भक्ति है जहां वहां कुछ लोग बदनाम करने का प्रयास कर रहे है उनपर सख्त कार्रवाई की जाएगी. सोशल मीडिया पर भी कुछ लोग बदनाम कर रहे है.
ये भी पढ़ें: CM Yogi ने दूधेश्वर नाथ मंदिर में रुद्राभिषेक कर कांवड़ मेला तैयारियों का लिया जायजा
कावड़ यात्रा में कुछ लोग उपद्रवी छुपे हुए है, उन्होंने कांवड़ियों से अपील की अपने बीच ऐसे लोगों को पहचाने और प्रशासन को इत्तिला करे, भोलेनाथ मंगल के देवता है,इस यात्रा में दूसरे की परेशानियों का भी ध्यान रखें, हमारा दायित्व बनाता है कि सब व्यवस्था का ध्यान रखे, शिव भक्त खुद स्वच्छता का ध्यान रखे, स्वयं कानून को हाथ में न ले और तुरंत पुलिस को सूचना करे.
उन्होंने कहा कि जिन्होंने कावड़ यात्रा को बदनाम करने का प्रयास किया है उनकी सीसीटीवी हमारे पास हैं और उनके पोस्टर चस्पा करें और सख्त कार्यवाही होगी. उन्होंने कहा कि 2017 से पहले पिछली सरकार कावड़ यात्रा को नहीं होने देती थी, हमारी सरकार में होती है इसका सम्मान रखें.
ये भी पढ़ें: नेहा निकली Bangladeshi अब्दुल, 28 साल से भारत में फर्जी पहचान के सहारे
Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
INDIA Bloc Protest: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लोगों से…
दिल्ली पुलिस ने CJP फाउंडर अभिजीत दीपके के कथित दुर्व्यवहार के आरोपों को खारिज करते…
शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा के साथ विष्कुम्भ और मालव्य योग…
12 अक्टूबर 2026, सोमवार को शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: नवरात्रि के दूसरे दिन मेष राशि वालों के लिए नौकरी, कारोबार…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: नवरात्रि के दूसरे दिन वृषभ राशि वालों के लिए करियर,…