उत्तर प्रदेश

‘रोजगार के महाकुंभ’ में दिखा अनुशासन व सुव्यवस्था का संगम

लखनऊ, 15 जून: रविवार को जब सूर्य उदय हुआ तो 60,244 से अधिक युवाओं के सपनों को पंख लग गए। योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में एक तरफ प्रयागराज महाकुंभ में जहां 66 करोड़ श्रद्धालु उमड़े तो वहीं रविवार को 60,244 अभ्यर्थी एक साथ ‘रोजगार के महाकुंभ’ में नियुक्ति पत्र लेने पहुंचे। इतनी बड़ी संख्या में एक साथ पहुंचे अभ्यर्थियों के बावजूद यहां अनुशासन और सुव्यवस्था का जो संगम दिखा, सभी ने मुक्तकंठ से इसकी प्रशंसा की। प्रतिकूल मौसम में अनुकूल व्यवस्था पाकर अभ्यर्थियों ने योगी सरकार का आभार जताया।

अनुशासन ऐसा, जिसने देखा मुरीद बन गया

60,244 से अधिक अभ्यर्थियों के साथ ही सुरक्षा और व्यवस्था में तैनात अधिकारी/कर्मचारी, फिर भी अनुशासन ऐसा कि जिसने भी देखा, मुरीद हो गया। बसों से आये नवचयनित अभ्यर्थी आयोजन स्थल पर एक साथ पंक्ति में जाकर बैठे। खाकी पैंट, सफेद शर्ट, सफेद टोपी पहने पुरूष अभ्यर्थी व सलवार सूट/साड़ी में 12000 से अधिक महिला अभ्यर्थियों का अनुशासन देखते ही बन रहा था।

मौसम भी न डिगा पाया हौसला

विपरीत मौसम भी ऐतिहासिक नियुक्ति पत्र वितरण में आए अभ्यर्थियों का हौसला न डिगा पाया। यहां अभ्यर्थी अपने जनपद से आए अधिकारियों के साथ अपने मंडल को निर्धारित ब्लॉक में जाकर बैठ गए। वहीं उन्हें नियुक्ति पत्र दिया गया।

पानी-मेडिकल टीम की समुचित व्यवस्था

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को आयोजन स्थल का निरीक्षण किया था। उन्होंने व्यवस्थाओं के निमित्त कई निर्देश भी दिए थे। आयोजन स्थल पर भीषण गर्मी को देखते हुए पानी की समुचित व्यवस्था की गई थी। वहीं मेडिकल टीम भी पूरी तरह से मुस्तैद रही। यहां आए लोगों के लिए फर्स्ट एड समेत अन्य व्यवस्था की गई थी।

ये भी पढे़:“आठ वर्षों में बिना रुके, बिना झुके, बिना डिगे काम किया”, चयनित सिपाहियों को नियुक्ति पत्र सौंपने के बाद बोले सीएम योगी

छह ब्लॉक में 18 मंडलों की व्यवस्था

सभी 18 मंडल से आये अभ्यर्थियों को कोई परेशानी न हो, इसके लिए छह ब्लॉक में अभ्यर्थियों की व्यवस्था की गई। ए से एफ तक मंडल के अनुसार बैठने, नियुक्ति पत्र वितरण की समुचित व्यवस्था की गई थी।

ब्लॉक- मंडल
ब्लॉक ए- आगरा, गोरखपुर व देवीपाटन मंडल
ब्लॉक बी- बरेली, अलीगढ़, प्रयागराज व चित्रकूट
ब्लॉक सी- लखनऊ, अयोध्या व सहारनपुर
ब्लॉक डी- कानपुर, बस्ती, आजमगढ़ व झांसी
ब्लॉक ई- वाराणसी, मीरजापुर व मुरादाबाद
ब्लॉक एफ- मेरठ

-भारत एक्सप्रेस

Anuj Kumar

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

3 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

3 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

3 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

4 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

4 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

5 hours ago