दुनिया

ब्रिटिश फाइटर जेट की तिरुवनंतपुरम में इमरजेंसी लैंडिंग, एयरपोर्ट अथॉरिटी ने तुरंत आपातकाल की घोषणा की

ब्रिटेन के रॉयल एयर फोर्स के ‘एफ-35 फाइटर जेट’ को तिरुवनंतपुरम इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी है. शनिवार को हिंद महासागर के ऊपर एक नियमित मिशन के दौरान ईंधन कम होने के चलते इस फाइटर जेट को इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी.

हवाई अड्डे और रक्षा सूत्रों के अनुसार, शनिवार रात फिफ्थ-जनरेशन का स्टील्थ एयरक्राफ्ट हिंद महासागर क्षेत्र में तैनात एक ब्रिटिश एयरक्राफ्ट कैरियर से उड़ान भर रहा था. इस बीच एयरक्राफ्ट को वापस उतरने में कठिनाई हुई.

पायलट ने कैरियर पर उतरने के कई प्रयास किए, लेकिन खराब समुद्री परिस्थितियों और अशांत हवाओं के कारण यह लैंडिंग के लिए असुरक्षित था.

तेजी से घटते फ्यूल लेवल को देखते हुए, पायलट ने इंडियन एयर ट्रैफिक कंट्रोलर से संपर्क किया, और नजदीकी नागरिक हवाई क्षेत्र में उतरने की आपातकालीन अनुमति मांगी. ऐसे में केरल के दक्षिणी तट पर स्थित तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे को सबसे बेहतर विकल्प माना गया.

एक रनवे को  एयरक्राफ्ट के लिए तुरंत खाली किया गया

सूचना मिलने पर एयरपोर्ट अथॉरिटी ने प्रोटोकॉल के अनुसार तुरंत फुल-स्केल इमरजेंसी की घोषणा की और सुरक्षित लैंडिंग सुनिश्चित करने के लिए सभी मानक संचालन प्रक्रियाओं को सक्रिय किया. मेडिकल यूनिट्स के साथ-साथ फायर और रेस्क्यू टीम को स्टैंडबाय पर रखा गया, जबकि एक रनवे को फाइटर एयरक्राफ्ट के खास उपयोग के लिए खाली कर दिया गया.

एफ-35 ने रात करीब 9.30 बजे एयरपोर्ट पर सफलतापूर्वक लैंडिंग की. अधिकारियों ने पुष्टि की है कि इस एयरक्राफ्ट में हथियार नहीं थे. इससे सुरक्षा को लेकर कोई जोखिम नहीं था. इंडियन एयर फोर्स (आईएएफ) और नागरिक उड्डयन अधिकारियों को तुरंत सूचित किया गया, जिन्होंने फ्यूल भरने के साथ सिक्योरिटी क्लीयरेंस सहित ग्राउंड एग्रीमेंट को लेकर कॉर्डिनेट किया.

विदेशी रक्षा बलों के साथ शानदार कॉर्डिनेशन का उदाहरण

सूत्रों ने बताया कि एयरक्राफ्ट कैरियर पर तैनात यूके रक्षा कर्मियों की एक टीम पूरे मामले में भारतीय अधिकारियों और पायलट दोनों के साथ लगातार संपर्क में थी. फ्यूल भरने के बाद, समुद्र की स्थिति अनुकूल होने पर एयरक्राफ्ट के अपने कैरियर पर वापस लौटने की उम्मीद है.

यह घटना पीसटाइम के समय में किसी विदेशी सैन्य जेट के भारतीय सरजमीं पर इमरजेंसी लैंडिंग का एक दुर्लभ उदाहरण है. यह इंडियन एविएशन अथॉरिटीज और क्षेत्र में कार्यरत विदेशी रक्षा बलों के बीच शानदार कॉर्डिनेशन को भी दर्शाता है.


ये भी पढ़ें: Iran-Israel Conflict: ईरान के हमले से इजरायल में 10 लोगों की मौत, 200 से अधिक घायल…कईयों की तलाश अब भी जारी


-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

4 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

4 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

4 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

5 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

6 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

6 hours ago